बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से एक दिल दहला देने वाली खबर सामनें आई है. जहां एक ट्रक चालक साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचलने के बाद उसे कई किलोमीटर बड़ी बेरहमी के साथ घसीटता रहा, जिसके बाद बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई. ये मामला बेगूसराय जिले और समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के सीमावर्ती रसीदपुर गांव में ट्रक की चपेट में आने के बाद चक्के में फंसे मृतक के शव लेकर भाग रहा चालक दलसिंहसराय में पकड़ा गया है.
ट्रक सवार बुजुर्ग को रोड पर घसीटता रहा
लोगों ने चालक की पिटाई करने के बाद उसे दलसिंहसराय पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने ट्रक के चालक को अपने कब्जे में लेने के बाद मृतक की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रक में फंसे शख्स के शव को कई किलोमीटर तक घसीटने का सीसीटीवी वीडियो भी सामनें आया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. ट्रक सवार बुजुर्ग को रोड पर घसीटता. इसके बावजूद भी ट्रक को रोका नहीं गया, जब चालक ट्रक लेकर भागने लगा, जिसके बाद रसीदपुर के लोगों ने उसका पीछा करना शुरू किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्रक ड्राइवर को पकड़कर लोगों ने पीटा
कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में आरबी कॉलेज के पास सड़क पर वाहनो की भीड़ के कारण ट्रक चालक आगे नहीं भाग सका. तब तक पीछा करने वाले भी पहुंच गए और चालक को ट्रक से उतार पिटाई शुरू कर दी. जिसकी जानकारी मिलने पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस पहुंची और चालक को अपने कब्जे में ले लिया. इधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सद अस्पताल भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए कोशिश की जा रही है. ट्रक चालक पूर्णिया से पटना जा रहा था, ट्रक पर डाक पार्सल लिखा हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं