बिहार में महागठबंधन सरकार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर हमलावर बने हुए हैं. ताजा प्रकरण में ललन सिंह ने पीएम मोदी पर नौकरियों पर उनके वादे को लेकर हमला बोला है. ललन सिंह ने कहा है कि 2014 में आपने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन आठ साल बाद 16 करोड़ के बदले सिर्फ 75 हजार नियुक्तियों की ही बात हो रही है.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, 2014 में प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी का वादा और अब 8 वर्ष बाद 16 करोड़ के बदले सिर्फ़ 75 हज़ार नियुक्ति की बात.....! आपके वादों का क्या ? आखिर देश के युवाओं को जुमलेबाजी की घुट्टी कबतक पिलाते रहेंगे आप ?"
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अपने दूसरे ट्वीट में ललन सिंह ने अग्निवीर योजना पर लिखा है, "अग्निवीर योजना से पूर्व सेना, नौसेना और वायुसेना में लाखों युवाओं की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, वे लोग सिर्फ़ जॉईनिंग लेटर के इंतजार में थे.. आखिर उन लाखों "होनहार फिर भी बेरोजगार" युवाओं को नियुक्ति पत्र कब मिलेगा ?"
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) October 21, 2022
अग्निवीर योजना से पूर्व सेना, नौसेना और वायुसेना में लाखों युवाओं की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, वे लोग सिर्फ़ जॉईनिंग लेटर के इंतजार में थे।
आखिर उन लाखों "होनहार फिर भी बेरोजगार" युवाओं को नियुक्ति पत्र कब मिलेगा ? https://t.co/TWGJiwRUBg
इससे पहले ललन सिंह ने डॉलर के मुकाबले कमजोर होती भारतीय मुद्रा के जरिए मोदी सरकार को घेरा था. ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब 10 साल पुराने वीडियो शेयर कर उनसे सवाल पूछे थे. सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'माननीया वित्तमंत्री जी, "डॉलर $ के मुक़ाबले रुपया ₹ लगातार गिरता ही जा रहा है", कृपया आदरणीय प्रधानमंत्री जी की पिछली प्रतिक्रिया तो सुन लिजिए. और वर्तमान में उनकी क्या प्रतिक्रिया है यह देश की जनता जानने को उत्सुक है! कृपया प्रधानमंत्री जी देश की जनता को जवाब दें.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं