जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को पद से हटाए जाने की खबर अफवाह है।
शरद यादव इन दिनों पटना में हैं और बुधवार शाम मुख्यमंत्री मांझी उनसे मिलने के लिए उनके होटल पहुंचे थे। वहां दोनों नेताओं की मुलाकात एक घंटे तक चली।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आज इस बैठक के बारे में पूछे जाने पर शरद यादव ने कहा कि जब भी वह आते हैं, तो लोग उनसे मिलने के लिए आते हैं, इसमें कौन सी बड़ी बात है। उन्होंने मीडिया से कहा कि मांझी को हटाने की सभी अटकलें मात्र अफवाह हैं।
जनता परिवार के विलय के बारे में पूछे जाने पर शरद यादव ने साफ किया कि विलय जरूर होगा, लेकिन कब होगा, उसके समय के बारे में वह कुछ साफ-साफ नहीं बोल पाए।
शरद से जब यह पूछा गया कि क्या यह सही है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी चाहते हैं की नीतीश कुमार सत्ता की कमान संभालें, तो उनका जवाब था कि इसके बारे में मुलायम या नीतीश ही जवाब दे सकते हैं। शरद यादव पटना में पार्टी के विभिन प्रकोष्ठों की बैठक में भाग ले रहे हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं