New Delhi:
निकोबार द्वीप समूह में गुरुवार को भूकम्प का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के हवाले से बताया है कि गुरुवार तड़के 1.12 बजे भूकम्प का झटका महसूस किया गया। भूकम्प का केंद्र जमीन में 1.00 किलोमीटर की गहराई पर था, जो उत्तरी अक्षांश से 7.8365 डिग्री के कोण पर और पूर्वी देशांतर से 94.0158 डिग्री पर था। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में स्थित निकोबार द्वीप समूह में 22 बड़े और छोटे द्वीप हैं। इनमें से केवल 12 द्वीपों पर लोग रहते हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भूकंप, अंडमान निकोबार, 5.8 तीव्रता