- शुभेन्दु अधिकारी के रोड शो के दौरान लगा था नारा
- पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया
- बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, हर ऐसी नारेबाजी का समर्थन नहीं करते हैं
'Goli Maaro' Slogan: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हुगली जिला की युवा इकाई के अध्यक्ष सुरेश साहू समेत तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी के नेता शुभेन्दु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के रोडशो (Road show) के दौरान ‘गोली मारो...' के आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हुगली जिला में पार्टी के कार्यक्रम में इस तरह की कथित नारेबाजी की थी, जिसके बाद जिला पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया.
तृणमूल कांग्रेस के विधायक अरिंदम भट्टाचार्य ने भी थामा BJP का दामन
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा. गौरतलब है कि हुगली की सांसद लॉकेट चटर्जी और राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता के साथ शुभेन्दु अधिकारी के रथाला इलाके में रोडशो के दौरान उनके ट्रक के पीछे चल रहे कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का झंडा और तिरंगा थाम रखा था.बीजेपी प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी का झंडा हाथों में थामकर इस तरह की नारेबाजी किए जाने का पार्टी समर्थन नहीं करती है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया
(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं