गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के कोरोना संक्रमित (Coronavirus) पाए जाने के बाद केंद्रीय बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट किया, 'मैं एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह जी से मिला था. डॉक्टरों ने मुझे अपने परिवार के सदस्यों से दूर रहने की सलाह दी है. अगले कुछ दिनों में मेरा टेस्ट किया जाएगा.
I had met Honble HM Shri @AmitShah ji day before in the evening • I am advised by Doctors to confine myself, away from my family members, for the next few days with a test to be done soon •
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) August 2, 2020
Shall abide with all precautionary measures as per Rules & Protocol #COVID19 #AmitShah
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि देर शाम गृहमंत्री अमित शाह ने खुद ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी. इसके साथ-साथ उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को भी आइसोलेट कर अपनी जांच करवाने को कहा था.
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Amit Shah (@AmitShah) August 2, 2020
अमित शाह ने ट्वीट किया, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.' अमित शाह को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बता दें कि अमित शाह ने शनिवार को आईसीसीआर के एक वेबीनार में हिस्सा लिया था. लोकमान्य तिलक की सौंवी पुण्यतिथि पर आयोजित इस वेबीनार में विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद थे. इससे पहले बुधवार को कैबिनेट बैठक हुई थी और अमित शाह उस बैठक का हिस्सा भी थे. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.
VIDEO: कोरोनावायरस से संक्रमित हुए अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं