एआईएमआईएम नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर पर तोड़फोड़ की घटना में आरोपी हिंदू सेना के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग सात से आठ लोग ओवैसी के आधिकारिक आवास पर पहुंचे और बंगले के बाहर नेमप्लेट, लैंप, खिड़की के शीशे तोड़ दिए. इस घटना को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करके कहा है कि ''एक सांसद के घर पर हमला होता है दिल्ली में, बीजेपी की हुकूमत देश को क्या पैगाम देना चाहती है?''
एक सांसद के घर पर हमला होता है दिल्ली में, @BJP4India हुकूमत देश को क्या पैग़ाम देना चाहती है? #radicalisation pic.twitter.com/CIOmGL2ylL
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) September 21, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ओवैसी ने अपने घर पर हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद कई ट्वीट किए. उन्होंने कहा, आज कुछ उग्रवादी गुंडों ने मेरे दिल्ली के मकान पर तोड़-फोड़ की. इनकी बुज़दिली के चर्चे तो वैसे ही आम हैं, हमेशा की तरह, इनकी वीरता सिर्फ़ झुंड में ही दिखाई देती है. वक्त भी ऐसा चुना जब मैं घर पर नहीं था. गुंडों के हाथों में कुल्हाड़ियां और लठियां थीं. उन्होंने मेरे घर पर पथराव किया, मेरी नेमप्लेट नष्ट कर दी.
आज कुछ उग्रवादी गुंडों ने मेरे दिल्ली के मकान पर तोड़-फोड़ की।इनकी बुज़दिली के चर्चे तो वैसे ही आम हैं।हमेशा की तरह, इनकी वीरता सिर्फ़ झुंड में ही दिखाई देती है।वक्त भी ऐसा चुना जब मैं घर पर नहीं था। गुंडों के हाथों में कुल्हाड़ियाँ और लकड़ियाँ थीं, घर पर पत्थर बाज़ी की गयी। 1/n pic.twitter.com/bwIAdnt43S
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) September 21, 2021
ओवैसी ने कहा कि पिछले 40 साल से उनके घर के केयरटेकर राजू के साथ मारपीट की गई. भीड़ ने साम्प्रदायिक नारे लगाए और मुझे जान से मारने की धमकी दी. राजू के पोते अब डर के साए में जी रहे हैं. राजू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आशा है कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का मुख्यालय मेरे घर के ठीक बगल में है. मेरे घर के ठीक सामने संसद मार्ग थाना है. प्रधानमंत्री आवास 8 मिनट की दूरी पर है. उन्होंने कहा कि कम से कम 13 लोग थे, 6 को हिरासत में लिया गया है. यह तीसरी बार है जब मेरे आवास पर हमला किया गया है. पिछली बार भी तोड़फोड़ हुई थी. राजनाथ सिंह केवल गृह मंत्री ही नहीं बल्कि मेरे पड़ोसी भी हैं.
ओवैसी ने कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय दुनिया को उपदेश देता है कि हमें कट्टरपंथ से कैसे लड़ना चाहिए, कृपया बताएं कि इन गुंडों को कट्टरपंथी किसने बनाया? अगर इन ठगों को लगता है कि यह मुझे डराने वाला है, तो वे नहीं जानते कि मजलिस और हम किस चीज से बने हैं. हम न्याय के लिए अपनी लड़ाई कभी नहीं रोकेंगे.
दिल्ली के अशोक रोड पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आधिकारिक आवास में तोड़फोड़ करने के आरोप में हिंदू सेना नामक एक समूह के छह सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह घटना मंगलवार की शाम को हुई. पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) दीपक यादव ने कहा कि घटना में कथित संलिप्तता के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग सात से आठ लोग ओवैसी के आधिकारिक आवास पर पहुंचे और बंगले के बाहर नेमप्लेट, लैंप, खिड़की के शीशे तोड़ दिए. हैदराबाद के राजनेता कथित तौर पर घटना के दौरान अपने आवास पर नहीं थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं