अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. (फाइल)
प्रयागराज:
- अतीक के वकील विजय मिश्रा के मुताबिक, अतीक और अशरफ को प्रयागराज के धूमनगंज थाने से मेडिकल के लिए ले जाया गया था.
- मिश्रा के मुताबिक, पत्रकारों की भीड़ में से किसी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अतीक और अशरफ की हत्या कर दी.
- हत्यारों के मीडियाकर्मियों के भेष में सामने आने की बात सामने आ रही है. उनके पास से मीडिया का कार्ड भी मिला है.
- जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद अतीक और अशरफ गिर पड़े.
- अतीक के वकील का कहना है कि आज पहले की तुलना में कम पुलिस बल था.
- घटना के वक्त अतीक और अशरफ के पैरोकार वकील थोड़ी दूरी पर खड़े थे. जानकारी के मुताबिक, हत्यारों ने पत्रकारों के बीच से निकलकर पहले अतीक के सिर में गोली मारी.
- इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि तीनों ने सरेंडर कर दिया है.
- इस घटना के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया गया है, वहीं हत्या के बाद प्रयागराज के पुराने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है.
- हत्याकांड के बाद फरारी काट रही अतीक की पत्नी शाइस्ता भी घटनास्थल पर भी पहुंची.
- अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम के शव को आज ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया था. हालांकि अतीक अहमद इसमें शामिल नहीं हो सका था.
ये भी पढ़ें :
* अतीक अहमद और अशरफ की कैसे हुई हत्या? जानिए पूरा घटनाक्रम, 10 बड़ी बातें
* "अपराध की पराकाष्ठा...", अतीक अहमद की हत्या पर बोले अखिलेश यादव
* अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे ये अपराधी, नाम आया सामने, दो गिरफ्तार
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Atiq Ahmed, Up Police, Atiq Ahmad And Ashraf Encounter