विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2021

बड़ों के गुस्से को आत्मसात करना है और छोटों को धैर्य रखना है : कैप्टन पर बोले रणदीप सुरजेवाला

सुरजेवाला ने कहा कि कैप्टन को कांग्रेस में सम्मान मिला है और सोनिया और राहुल गांधी ने भी उन्हें सम्मान दिया है. उन्होंने कहा कि भट्टल को हटाकर कैप्टन मुख्यमंत्री बनाए गये थे.

युवाओं को ड्रग्स में धकेला जा रहा है. 3 हजार किलो हेरोइन पकड़ी गई.
नई दिल्ली:

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने शुक्रवार को NDTV से बातचीत के दौरान पंजाब की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर हमारे बुजुर्ग हैं और वे मेरे लिए पितातुल्य हैं. कभी बुजुर्ग गुस्से में आ जाते हैं. बड़ों के गुस्से को आत्मसात करना है और छोटों को धैर्य रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि कैप्टन 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं और गुस्से की टिप्पणी को तूल देना ठीक नहीं है. वहीं, एक बार उन्होंने फिर कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में चन्नी और सिद्धू दोनों ही चेहरे होंगे. सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे. 

तालिबान से बातचीत करने वाली मोदी सरकार किसानों से बात क्यों नहीं कर सकती? : कांग्रेस

सुरजेवाला ने कहा कि कैप्टन को कांग्रेस में सम्मान मिला है और सोनिया और राहुल गांधी ने भी उन्हें सम्मान दिया है. उन्होंने कहा कि भट्टल को हटाकर कैप्टन मुख्यमंत्री बनाए गये थे. वहीं, बीजेपी पर हमला बोलते हुए सुरजेवाला ने कहा कि क्या किया मोदी जी ने गुजरात में?.गुजरात में सारे मंत्री हटाए गए. हमारा और बीजेपी का तरीका अलग है. येदियुरप्पा की बेइज्जती की गई. 

वहीं, उन्होंने कहा कि पंजाब में दलित युवा को मौक दिया गया है. छत्तीसगढ़ में अच्छा काम चल रहा है. राजस्थान में भी अच्छा  काम चल रहा है. 

अफगानिस्‍तान संकट पर कांग्रेस का सवाल, 'पीएम और विदेश मंत्री चुप्‍पी तोड़ें और देश को बताएं कि...'

उन्होंने का कि युवाओं को ड्रग्स में धकेला जा रहा है. 3 हजार किलो हेरोइन पकड़ी गई. इतनी ज्यादा ड्रग्स कभी नहीं पकड़ी गई. नशा युवाओं को बर्बाद करेगा. 73 सालों में इतनी ड्रग्स  नहीं पकड़ी गई. मोदी और अमित शाह चुप हैं. सुरजेवाला ने कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल है. 
 

लेखक के बारे में
img
मनोरंजन भारती
Managing Editor, NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress Party Chief Spokesperson Randeep Surjewala, Randeep Surjewala Told NDTV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com