असम (Assam) में पिछले सप्ताह हुए हिंसक बेदखली अभियान को लेकर टिप्पणी करना कांग्रेस (Congress) विधायक को भारी पड़ा है. पुलिस ने कांग्रेस विधायक शर्मन अली अहमद (Sherman Ali Ahmed) को उनके घर से गिरफ्तार किया है. उनपर बेदखली अभियान को लेकर भड़काऊ बयान देने का आरोप है.
शर्मन अली अहमद की गिरफ्तारी कांग्रेस द्वारा उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के एक दिन बाद सामने आई है. बागबोर के विधायक ने 40 साल पहले दरांग जिले में आठ लोगों की हत्या को सही ठहराया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने असमिया समाज में आंदोलन के शहीदों के रूप में देखे जाने वाले आठ लोगों को "हत्यारा" कहा था.
कांग्रेस ने शर्मन अली अहमद के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि विधायक ने राज्य में उपचुनाव से पहले "पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से" बयान जारी किया.
इसमें यह भी कहा गया है कि उनके द्वारा दिए गए "असंवेदनशील" बयानों में राज्य के सामाजिक सद्भाव को नष्ट करने की "महान प्रवृत्ति" है.
20 सितंबर को दरांग जिले के अधिकारियों ने सिपाझार से लगभग 9 किलोमीटर दूर धौलपुर में चार स्थानों पर बेदखली अभियान शुरू किया था. अभियान में लगभग 800 परिवारों को 4,500 बीघा भूमि से हटा दिया गया. बेदखल किए गए परिवारों में से अधिकांश बंगाली भाषी मुसलमान थे. दूसरे दिन यह अभियान हिंसक हो गया. जिसमें पुलिस की गोलीबारी के दौरान कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. हिंसा में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल भी हुए हैं.
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं