विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2018

राजस्थान का 'पायलट' कौन? पर बोले अशोक गहलोत- BJP ने यूपी में 7 दिन लगाए थे

राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस के भीतर माथापच्ची जारी है. राजस्थान की कमान अशोक गहलोत के हाथ में होगी या सचिन पायलट संभालेंगे सत्ता की कमान, इस पर अबब भी संशय बना है.

राजस्थान का 'पायलट' कौन? पर बोले अशोक गहलोत- BJP ने यूपी में 7 दिन लगाए थे
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस के भीतर माथापच्ची जारी है. राजस्थान की कमान अशोक गहलोत के हाथ में होगी या सचिन पायलट संभालेंगे सत्ता की कमान, इस पर अबब भी संशय बना है. हालांकि, माना जा रहा है कि आज राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद इस बात पर फैसला हो जाएगा कि अशोक गहलोत या फिर सचिन पायलट. हालांकि, राजस्थान के लिए सीएम का नाम तय नहीं होने पर कांग्रेस की आलोचनाएं भी हो रही हैं और बीजेपी इस पर हमला बोल रही है. इसके जवाब में खुद अशोक गहलोत सामने आए हैं. 

कमलनाथ के पास MP की कमान, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अब भी पेंच फंसा, जानें सियासी घटनाक्रम की 10 बातें

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम घोषित किए जाने को लेकर कहा, "निर्णय में देर नहीं हो रही है... BJP झूठ फैला रही है. BJP ने उत्तर प्रदेश में सात दिन और महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री चुनने में नौ दिन लगाए थे... प्रक्रिया में समय लगता है, पर्यवेक्षक चर्चा के लिए राज्य में जाते हैं. जब भी ऐसे फैसले लिए जाते हैं, वक्त लगता ही है..."
माना जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री की कुर्सी की रेस में अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं. हालांकि, सचिन पायलट मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं. सचिन पायलट को मनाने की कोशिशें जारी हैं. यही वजह है कि गुरुवार और शुक्रवार को भी दिल्ली में राहुल गांधी के घर बैठकों का दौर चला. 

सचिन के पक्ष में सड़कों पर उतरा गुर्जर समुदाय, सीएम नहीं बनाने पर कांग्रेस को बर्बाद करने की धमकी

सूत्रों की मानें तो सचिन पायलट कैंप की दलील है कि जब राजस्थान में कांग्रेस के 22 विधायक थे, तब अध्यक्ष पद संभाला था. मध्य प्रदेश में जब प्रदेश अध्यक्ष सीएम तो राजस्थान में क्यों नहीं? बहरहाल, राजस्थान के सीएम के नाम पर सहमति बनाने के लिए प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के घर पर बैठकों में शामिल हुईं. 

VIDEO: कौन बनेगा सीएम, सस्पेंस बरकरार?
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Gehlot, BJP, Congress, Rajasthan CM, Sachin Pilot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com