आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और दिल्ली की सीएम आतिशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि के मामले में निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता बीजेपी नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी किया है. दरअसल अग्रवाल समाज का नाम वोटिंग लिस्ट से काटने वाले बयान से जुड़े मानहानि के मामले में केजरीवाल और आतिशी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.
केजरीवाल और आतिशी को निचली अदालत ने समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था. जिसके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल और आतिशी की ओर से याचिका दायर की गई थी. साथ ही मुकदमे को रद्द करने की मांग की गई थी. जिसे रद्द करने से दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया था. कोर्ट ने केजरीवाल, आतिशी और अन्य को ट्रायल कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश दिया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुझे जेल भेजा गया ताकि मेरा काम रोका जा सके: हरियाणा में केजरीवाल
बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर हरियाणा की एक चुनावी सभा में जमकर निशाना साधा था और दावा किया था कि उन्हें जेल में इसलिए डाला गया है ताकि उनके द्वारा शुरू किए गए कामों को रोका जा सके और उन्हें बेईमान साबित किया जा सके. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा के रेवाड़ी में आप उम्मीदवार सतीश यादव के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते एक रैली को संबोधित कर रहे थे. यहां पांच अक्टूबर को मतदान होना है.
रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में उनकी सरकार ने 'उत्कृष्ट' स्कूल और अस्पताल बनवाए हैं और करीब एक लाख बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थयात्रा पर भेजा गया है. उन्होंने कहा, 'मोदीजी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) को लगता है कि वह (केजरीवाल) बहुत काम कर रहे हैं. उन्होंने पहले दिल्ली में (चुनाव) जीता फिर पंजाब में और अब वह हरियाणा और गुजरात में जीतेंगे. उन्हें रोकिए, उनके काम को रोकिए, उन्हें बेईमान साबित कीजिए. और फिर उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया. '
ये भी पढ़ें-:
दिल्ली में सारे काम ठप करने के लिए मुझे गिरफ्तार किया था, जनता चुनाव में जवाब देगी: अरविंद केजरीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं