विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2019

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर बोले अरविंद केजरीवाल- बहादुर पायलटों को सलाम, आपने हमें गौरवान्वित किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एलओसी पार कर और कुछ पाकिस्तान भीतरी हिस्सों में हवाई हमले करने के लिए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पायलटों की सराहना की.

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर बोले अरविंद केजरीवाल- बहादुर पायलटों को सलाम, आपने हमें गौरवान्वित किया
वायुसेना की कार्रवाई पर अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एलओसी पार कर और कुछ पाकिस्तान भीतरी हिस्सों में हवाई हमले करने के लिए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पायलटों की सराहना की. अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैं भारतीय वायु सेना के पायलटों की बहादुरी को सलाम करता हूं जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बना कर हमें गौरवान्वित किया है.'    

सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि भारत ने मंगलवार को तड़के एलोसी पार कर हवाई हमला किया और आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि जैश के कई कैंपों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के 12 मिराज लड़ाकू विमानों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में पाकिस्तान स्थित कई आतंकवादी समूहों के शिविरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. इतना ही नहीं, भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद और चकोट में स्थित आतंकी कैंपों को भी तबाह कर दिया. 

पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय वायुसेना ने मुजफराबाद सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का उल्लंघन किया है. सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया है, ‘भारतीय वायुसेना के विमान मुजफराबाद सेक्टर से घुसे। पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से समय पर और प्रभावी जवाब मिलने के बाद वह जल्दबाजी में अपने बम गिरा कर बालाकोट के करीब से बाहर निकल गए. जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है.'    

गौरतलब है कि यह आरोप जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच लगाया गया है. पुलवामा हमले में सुरक्षा बल के 40 जवान शहीद हुए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Air Strike By India, Air Strike, India Attacked Pakistan, Balakot, Indian Air Force, Mirage 2000, Pok, Iaf, Loc, Attack On Pakistan, Iaf News, Indian Air Force Attack On Pakistan, Mirage 2000 India, Air Attack, Indian Air Force Attack, Surgical Strike, Line Of Control, India Pakistan War, Pakistan, Pulwama Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com