एड-टेक प्लेटफॉर्म अनएकेडमी (Unacademy) ने एक टीचर को बर्खास्त कर दिया. टीचर करण सांगवान ने स्टूडेंट्स से क्लास में "शिक्षित उम्मीदवारों" को वोट देने की अपील की थी. सोशल मीडिया पर अनएकेडमी के इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टीचर को नौकरी से बर्खास्त करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं.
ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का कहर, 74 की मौत, NHAI को 1,000 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
अनएकेडमी ने बताई ये वजह
करण सांगवान ने एक लेक्चर के दौरान, बिना किसी का नाम लिए, छात्रों से अपील की थी कि वे अशिक्षित लोगों को सत्ता के पदों पर न बिठाएं और आगामी चुनावों में एक साक्षर व्यक्ति को वोट दें. एड-टेक कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह शिक्षकों को कक्षा में अपनी व्यक्तिगत राय साझा करने की अनुमति नहीं देती है क्योंकि यह सीखने में बाधा उत्पन्न कर सकता है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
सीएम केजरीवाल का रिएक्शन
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ''क्या पढ़े लिखे लोगों को वोट देने की अपील करना अपराध है? यदि कोई अनपढ़ है, व्यक्तिगत तौर पर मैं उसका सम्मान करता हूं. लेकिन जनप्रतिनिधि अनपढ़ नहीं हो सकते. ये साइंस और टेक्नोलॉजी का ज़माना है. 21वीं सदी के आधुनिक भारत का निर्माण अनपढ़ जनप्रतिनिधि कभी नहीं कर सकते.''
क्या पढ़े लिखे लोगों को वोट देने की अपील करना अपराध है? यदि कोई अनपढ़ है, व्यक्तिगत तौर पर मैं उसका सम्मान करता हूँ। लेकिन जनप्रतिनिधि अनपढ़ नहीं हो सकते। ये साइंस और टेक्नोलॉजी का ज़माना है। 21वीं सदी के आधुनिक भारत का निर्माण अनपढ़ जनप्रतिनिधि कभी नहीं कर सकते। https://t.co/YPX4OCoRoZ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 17, 2023
ये भी पढ़ें- विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A अपने विरोधाभासों के बोझ से ही ढह जाएगा: हरदीप पुरी
यूट्यूब चैनल पर डिटेल्स शेयर करेंगे करण सांगवान
करण सांगवान ने कहा कि वह शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर विवाद के बारे में डिटेल्स शेयर करेंगे. करण सांगवान ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके कारण मैं विवाद में हूं और इस विवाद के कारण न्यायिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मेरे कई स्टूडेंट्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उनके साथ-साथ मुझे भी परेशानियां हो रही हैं.''
अनएकेडमी के को-फाउंडर रोमन सैनी ने कहा कि करण सांगवान ने अनुबंध का उल्लंघन किया था और इसलिए कंपनी को उन्हें मजबूरन निकालना पड़ा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं