- अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार पहुंचेंगे नेता
- राहुल गांधी के साथ हैं विपक्ष के 11 नेता
- प्रशासन ने आने से किया मना
अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार राहुल गांधी और विपक्ष के 11 नेता आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे. राहुल के साथ कांग्रेस के ग़ुलाम नबी आज़ाद, केसी वेणुगोपाल, आनंद शर्मा, लेफ़्ट के सीताराम येचुरी, डी राजा, डीएमके के तिरुची शिवा, टीएमसी के दिनेश त्रिवेदी, एनसीपी के माजिद मेमन, आरजेडी के मनोज झा और जेडीएस के उपेंद्र रेड्डी भी होंगे. इनके अलावा शरद यादव भी कश्मीर जाने वाले नेताओं में शामिल हैं. अनुच्छेद 370 ख़त्म होने के बाद राहुल ने ट्वीट कर जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर सवाल उठाए थे. राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. प्रधानमंत्री को शांति और निष्पक्षता के साथ मामले को देखना चाहिए. इस पर सत्यपाल मलिक ने कहा था, 'मैं राहुल गांधी जी को कश्मीर आने का निमंत्रण देता हूं. मैं उनके लिए एयरक्राफ्ट का भी इंतजाम करूंगा ताकि वह यहां आकर जमीनी हकीकत देख सकें.' इसके बाद राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके आमंत्रण को स्वीकार किया था. उन्होंने ट्वीट किया था, 'प्रिय मलिक जी, मैं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख आने के आपके न्योते को स्वीकार करता हूं. हमें एयरक्राफ्ट की जरूरत नहीं है बस वहां के नेताओं और जवानों से मिलने दिया जाए.'
भारत और पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे का द्विपक्षीय ढंग से समाधान निकालना चाहिए: फ्रांसीसी राष्ट्रपति
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वहीं कुछ दिन पहले ही गुलाम नबी आज़ाद भी श्रीनगर गए थे लेकिन उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया था. इस बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन का बयान आया है जिसमें कहा गया है कि विपक्षी नेता कश्मीर न आएं और सहयोग करें. प्रशासन ने ट्वीट किया है कि नेताओं के दौरे से असुविधा होगी. प्रशासन का कहना है कि नेता उन प्रतिबंधों का भी उल्लंघन कर रहे होंगे जो अभी तक कई क्षेत्रों में लगे हैं. नेताओं को समझना चाहिए कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और नुक़सान रोकने को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं