विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2018

सुंजवान आतंकी हमला: गर्भवती महिला ने बच्‍ची को दिया जन्‍म, कहा- जान बचाने के लिए सेना का शुक्रिया

सुंजवान सैन्य शिविर में आतंकी हमले के दौरान गर्भवती महिला घायल हो गई थी और इसके बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. महिला को सेना के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां सी-सेक्‍शन के जरिए महिला की डिलिवरी कराई गई. महिला का कहना है कि मेरी और मेरी बच्‍ची की जान बचाने के लिए सेना का शुक्रिया अदा करती हूं.

सुंजवान आतंकी हमला: गर्भवती महिला ने बच्‍ची को दिया जन्‍म, कहा- जान बचाने के लिए सेना का शुक्रिया
सेना के अस्‍पताल में सुंजवान आतंकी हमले में घायल गर्भवती महिला ने बच्‍ची को दिया जन्‍म
  • सेना ने 30 घंटे तक चले ऑपरेशन में चार आतंकियों को ढेर किया
  • इस हमले में पांच जवान शहीद हुए और एक नागरिक की भी मौत हुई.
  • सी-सेक्‍शन के जरिए महिला की डिलीवरी कराई गई.
नई दिल्ली: जम्मू के सुंजवान सैन्य शिविर में हुए आतंकी हमले में सेना ने 30 घंटे तक चले ऑपरेशन में चार आतंकियों को ढेर किया. इस हमले में पांच जवान शहीद हुए और एक नागरिक की भी मौत हुई. वहीं इस हमले में घायल एक महिला ने अस्‍पताल में लड़की को जन्‍म दिया. 

सुंजवान आतंकी हमला: 5 जवान शहीद और एक नागरिक की मौत, उरी के बाद सैन्‍य शिविर पर बड़ा हमला

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुंजवान सैन्य शिविर में आतंकी हमले के दौरान गर्भवती महिला घायल हो गई थी और इसके बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. महिला को सेना के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां सी-सेक्‍शन के जरिए महिला की डिलीवरी कराई गई. महिला का कहना है कि मेरी और मेरी बच्‍ची की जान बचाने के लिए सेना का शुक्रिया अदा करती हूं. 

आर्मी अस्‍पताल में महिला का ऑपरेशन करने वाले सेना के डॉक्‍टर ने कहा कि यह रूटीन केस नहीं था. एक गायनोकलॉजिस्‍ट होने के नाते हमारा प्रयास होता है कि महिला अकेले आए और स्‍वस्‍थ बच्‍चे के साथ घर लौटे. यह मेरे अस्‍पताल और टीम के लिए काफी खुशी का मौका है और मरीज भी बहुत खशु है. 

जम्मू में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला : मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लिखा, आहत हूं...

अस्पताल कमांडेंट ने एएनआई से कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण केस था लेकिन अब हम खुश हूं. उन्‍होंने कहा कि हमारी टीम ने जिस तरह से काम किया उस पर गर्व है. 

VIDEO: सुंजवान कैंप हमला, चार आतंकी ढेर

गौरतलब है कि जैश-ए-मोहम्मद के भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर लाइट इंफैंट्री की 36 ब्रिगेड के शिविर पर शनिवार तड़के हमला किया था. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को शनिवार को और दो आतंकियों को सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार को मार गिराया. इस आतंकी हमले में सेना के पांच जवान समेत एक नागरिक की मौत हो गई है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunjwan Army Camp, Pregnant Lady, Terror Attack, Indian Army, Jammu Kashmir, Jaish E Mohammad, Jammu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com