विज्ञापन

दिवाली की अगली सुबह 400 पार पहुंचा AQI, पटाखों और प्रदूषण के असर पर वैज्ञानिकों का क्या है कहना?

दिवाली के अगले ही दिन कई शहरों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई और AQI 400 के पार दर्ज किया गया. विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों का कहना है कि पटाखों से निकलने वाला धुआं, धूल के कण और जहरीली गैसें हवा की गुणवत्ता को तेजी से खराब कर देती हैं. जब हवा की गति कम होती है और तापमान गिरता है, तो ये प्रदूषक वातावरण में फंस जाते हैं, जिससे स्मॉग की स्थिति बन जाती है.

दिवाली की अगली सुबह 400 पार पहुंचा AQI, पटाखों और प्रदूषण के असर पर वैज्ञानिकों का क्या है कहना?
दिल्ली में प्रदूषण
ANI

क्या एक दिन पटाखे फोड़ने से प्रदूषण की समस्या को रोकने के लिए किए गए नियमित और आपातकालीन उपायों का असर खत्म हो सकता है? हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली-एनसीआर इलाके में दिवाली के दिन और उसकी अगली सुबह प्रदूषण का स्तर काफी अधिक बढ़ने के बाद इस सवाल पर बड़ी बहस छिड़ गई है. राजधानी में दिवाली के दिन पिछले 5 सालों का सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया. अगली सुबह भी लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली, क्योंकि पूरा शहर धुएं और कोहरे की चादर में लिपटा रहा. विशेषज्ञों के मुताबिक, पटाखे जलाने से आसपास मौजूद हर व्यक्ति सबसे ज़्यादा घातक PM2.5 की काफी ज़्यादा मात्रा के संपर्क में आता है, जिसके अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं.

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, अनुमिता रॉयचौधरी के मुताबिक, दिवाली के बाद अगले कुछ दिनों के दौरान atmospheric conditions में बदलाव से लाखों-करोड़ों फटाकों की वजह से हवा में जमा बेहद खतरनाक और हानिकारक Pollutants हट जरूर जाते हैं. लेकिन शार्ट-टर्म में समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग जैसे बुजुर्गों और बच्चों  के स्वास्थय पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है. उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों में शारीरिक सहनशक्ति स्वाभाविक रूप से कम हो जाती है, वहीं, बच्चे ज़्यादा संवेदनशील होते हैं क्योंकि उनमें जैविक तंत्र और परिस्थितियों से निपटने की क्षमताएं विकसित हो रही होती हैं. ऐसे में पटाखों के जहरीले धुऐं से ज़्यादा एक्सपोज़ होने की वजह से उनके स्वास्थ्य पर अल्पकालिक और दीर्घकालिक प्रभाव पड़ सकता है. फेफड़ों की बीमारियों या हृदय रोगों से पीड़ित लोगों के लिए भी ये बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. 

अनुमिता रॉयचौधरी ने कहा कि भारत में दिवाली के दौरान, सांस लेते समय घरघराहट, श्वसन संबंधी संक्रमण, ब्रोंकियल अस्थमा का बढ़ना और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज के मामलों में अक्सर वृद्धि देखी जाती है. ग्रामीण और शहरी - दोनों ही क्षेत्रों में दिवाली के बाद सांस-संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या, दिवाली से पहले की तुलना में काफी बढ़ जाती है.  दरअसल सभी तरह के पटाखों में दो मुख्य रासायनिक तत्त्व होते हैं: (a) फटाकों को जलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले वाला मैटेरियल जैसे चारकोल, सल्फर, पोटेशियम नाइट्रेट, क्लोरेट, परक्लोरेट और मैंगनीज; और (b) अलग-अलग रंग पैदा करने के लिए मिलाए जाने वाले धातु लवण (मेटल साल्ट्स).

उदाहरण के लिए, लाल रंग के लिए स्ट्रोंटियम कार्बोनेट और लिथियम कार्बोनेट, नारंगी रंग के लिए कैल्शियम क्लोराइड, पीले रंग के लिए सोडियम क्लोराइड, हरे रंग के लिए बेरियम यौगिक, नीले रंग के लिए कॉपर यौगिक, और बैंगनी रंग के लिए स्ट्रोंटियम और कॉपर यौगिकों के मिश्रण का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा, लोहे के जलने से सुनहरा रंग मिलता है, जबकि मैग्नीशियम या एल्युमिनियम बेरियम ऑक्साइड के जलने से सफेद रोशनी निकलती है. एल्युमिनियम, टाइटेनियम या मैग्नीशियम पाउडर को जलाने से चांदी जैसा रंग मिलता है.

विशेषज्ञों के मुताबिक, पटाखे जलाने से अलग-अलग आकार के कई कण निकलते हैं, जिनमें PM10, बारीक कण (PM2.5), अति-बारीक कण और नैनो कण शामिल हैं. PM2.5 कण सांस से जुड़ी कई अल्पकालिक और दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घातक माना जाता है. इसीलिए, इसके असर की वजह से कमज़ोर स्वस्थ्य वाले बुजुर्गों और बच्चों पर इसका ज़्यादा असर पड़ने की आशंका रहती है.

साथ ही, दिवाली के दिन फटाकों से होने वाला प्रदूषण कितनी जल्दी कम होगा ये इस बात पर निर्भर करता है कि मौसम में कितनी जल्दी अनुकूल वायुमंडलीय स्थितियां बनती हैं. सर्दियों में 'इनवर्जन' (हवा का स्थिर हो जाना) की स्थिति और खराब होने की आशंका रहती है, जिससे मौसम ठंडा और शांत हो जाता है. इससे प्रदूषण हवा में ही फंस जाता है और उसकी सघनता बढ़ जाती है, जिसके चलते वायु प्रदूषण के और अधिक गंभीर होने की संभावना है. स्थानीय स्तर पर प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों का स्तर काफी बड़ा है. इसीलिए प्रदूषण के संकट से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण है कि इन स्रोतों को नियंत्रित करने के लिए बड़े पैमाने पर और तेजी से उठाये जा रहे क़दमों को साल भर जारी रखा जाये.

ये भी पढ़ें : पीटी उषा को बड़ा झटका, SOM चुनाव में मिली हार, IOA को मिलेगा नया अध्यक्ष?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com