विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2011

सोहना में ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे अन्ना

अन्ना ने मंगलवार को कहा था कि वह देशभर में 100 गांवों को मॉडल गांव बनाने के लिए स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित करेंगे।
सोहना: अन्ना हजारे शुक्रवार से हरियाणा के सोहना में ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान अन्ना गांव के सरपंचों से अपने-अपने गांव को मॉडल गांव बनाने के बारे में चर्चा करेंगे। अन्ना ने मंगलवार को कहा था कि वह देशभर में 100 गांवों को मॉडल गांव बनाने के लिए स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित करेंगे। साथ ही अन्ना ने कहा कि वह इस बारे में कई कॉरपोरेट घरानों से भी अपील करेंगे कि वह अपने चेरिटेबल प्रोजेक्ट को इन इलाकों में शुरू करें ताकि विकास को गति मिल सके। 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ग्राम पंचायत, 100 गांव, अन्ना हजारे, मुलाकात
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com