इंदौर के दो मंदिरों में तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने आरोपी से शुरुआती पूछताछ के हवाले से बताया कि उसने भगवान से मन्नत मांगी थी कि बचपन में एक दुर्घटना में खराब हुई उसकी आंख ठीक हो जाए और वह यह प्रार्थना पूरी नहीं होने से खिन्न था.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत चौबे ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि हाल ही में रात के वक्त चंदन नगर और छत्रीपुरा के दो मंदिरों में तोड़फोड़ कर प्रतिमा खंडित करने के मामले में शुभम कैथवास (24) को गिरफ्तार किया गया है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
उन्होंने बताया कि पुलिस की शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि उसकी एक आंख बचपन में दुर्घटनावश कांच घुसने से खराब गई थी और उसने भगवान से मन्नत मांगी थी कि वह इस आंख को ठीक कर दें.
चौबे ने कहा,‘‘पूछताछ में कैथवास ने हमें बताया कि वह अपनी यह प्रार्थना पूरी नहीं होने से खिन्न था. हालांकि, हम मंदिरों में तोड़फोड़ के संवेदनशील मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं.''
उन्होंने कहा कि आरोपी पहली नजर में ‘‘मानसिक रूप से अस्थिर'' प्रतीत होता है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कैथवास के पिता की हार्डवेयर की छोटी-सी दुकान है, लेकिन आरोपी कोई काम नहीं करता है और यहां-वहां घूमता रहता है.
चौबे ने बताया कि पुलिस ने कैथवास के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 295-ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर किए गए विद्वेषपूर्ण कार्य) के तहत मामला दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें -
-- नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं: राहुल गांधी
-- SC ने असम और मेघालय के सीमा समझौते को आगे बढ़ाने की दी इजाजत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं