विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2018

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को बताया 'खोखला' व्यक्ति

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘खोखला’’ व्यक्ति करार दिया, जिन्होंने देश के लिए ‘‘कुछ नहीं’’ किया है.

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को बताया 'खोखला' व्यक्ति
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘खोखला'' व्यक्ति करार दिया, जिन्होंने देश के लिए ‘‘कुछ नहीं'' किया है.उन्होंने मोदी सरकार पर संसद में वादा करने के बावजूद आंध्रप्रदेश को विशेष दर्जा देने से ‘‘इंकार'' करने के आरोप लगाए. नायडू ने कहा कि मोदी ने 12 वर्ष मुख्यमंत्री रहने के बावजूद अपने गृह राज्य गुजरात के लिए भी कुछ नहीं किया लेकिन हर किसी को विश्वास दिला दिया कि उन्होंने ‘‘बड़े कार्य'' किए.    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम सबने इस पर विश्वास किया. पूरे देश ने विश्वास किया, लेकिन वे ठगे गए.''उन्होंने आंध्रप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 को ‘‘लागू किए जाने'' और ‘‘इससे जुड़े आश्वासनों'' पर ‘श्वेत पत्र' जारी किया. जिसमें मुख्यत: प्रधानमंत्री को निशाना बनाया गया.नायडू ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी ने जो कहा उस पर हम सबने भरोसा किया. आज नरेन्द्र मोदी क्या हैं... खोखले.

वीडियो- 2019 का सेमीफाइनल: महागठबंधन की पहल 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
N. Chandrababu Naidu, Chandrababu Naidu, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com