फिल्म जंजीर में प्राण ने शेर खान की भूमिका निभाई थी
नई दिल्ली:
- करीम लाला का जन्म अफगानिस्तान में सन 1911 में हुआ था. 21 साल की उम्र में वो अफगानिस्तान छोड़ भारत मे मुम्बई आ गया और यहां जुए का अड्डा चलाने लगा. उसका असली नाम अब्दुल करीम शेर खान था धीरे धीरे वो अपराध जगत का बादशाह हो गया और पूरी मुम्बई पर राज करने लगा.
- करीमलाला के रिश्तेदार बताते हैं कि पठान समाज का नेता होने की वजह से खान अब्दुल गफ्फार खान तक उससे मिलने आते थे.
- उसका परिवार दक्षिणी मुंबई के बेहद घनी आबादी वाले मुस्लिम इलाके भिंडी बाज़ार में बस गया था.
- '40 के दशक में मुंबई बंदरगाह पर मामूली मज़दूर के तौर पर काम करने वाला करीम लाला जल्द ही पठानों के गैंग में शामिल हो गया था, जो उस समय तक गुजराती ज़ायदाद मालिकों और व्यापारियों के लिए देनदारों से वसूली का काम किया करता था.
- लेकिन बहुत लम्बे वक्त तक ऐसा नहीं रहा, और जल्द ही करीम लाला पठान गैंग का सरगना बन गया, जो तब तक सुपारी लेकर कत्ल करने से लेकर जबरन घर खाली करवाने, अगवा और जबरन वसूली तक के काम करने लगा था.
- DNA की रिपोर्ट के अनुसार, करीम लाला ने इन धंधों के अलावा गैरकानूनी शराब और सट्टे का धंधा भी बेहद कामयाबी से चलाया, और वरदराजन मुदलियार और हाजी मस्तान के साथ समझौता कर इलाके बांट लिए,ताकि एक-दूसरे से टकराव के बिना तीनों गैंग अपने-अपने गैरकानूनी धंधे चलाते रहें.
- दक्षिणी मुंबई के डोंगरी, नागपाड़ा, भिंडी बाज़ार और मोहम्मद अली रोड जैसे मुस्लिम इलाकों में 'बेखौफ राज' चलाने वाले करीम लाला ने '70 के दशक के अंत में बिगड़ती सेहत को देखकर पठान गैंग और अपना गैरकानूनी कारोबार अपने भतीजे समद खान को सौंप दिया, और अपने कानूनी धंधों में ध्यान देने लगा, जिनमें दो होटल और एक ट्रैवल एजेंसी शामिल थे.
- कहा जाता है कि अपने कामयाबी के दिनों में करीम लाला बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों को अपनी दावतों और ईद पर आयोजित कार्यक्रमों में बुलाया करता था, और कई हिन्दी फिल्मों में करीम लाला से मिलते-जुलते किरदार भी रखे गए.
- यह भी कहा जाता है कि वर्ष 1973 में आई सुपरहिट फिल्म 'ज़ंजीर' में प्राण द्वारा निभाए गए 'शेर खान' के हावभाव करीम लाला से मिलते-जुलते थे.
- बताया जाता है कि करीम लाला हफ्तावारी 'दरबार' भी लगाता था, जिसमें आकर आम लोग अपनी शिकायतें उसे बताते थे, और वह उनकी वित्तीय मदद करने के अलावा गैंग की ताकत से उनके अटके हुए काम भी सरकारी विभागों से करवा दिया करता था. करीम लाला की मौत 90 साल की उम्र में 19 फरवरी, 2002 को हुई.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Who Was Karim Lala? Sanjay Raut Claims, Indira Gandhi Used To Meet Underworld Don Karim Lala In Mumbai, Amitabh Bachchan Movie Zanjeer