आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने किसानों के सामने शर्त रखी है कि बुराड़ी आकर बैठिए तो बात करेंगे. दिल्ली में कानून व्यवस्था की कोई भी बात होती है, तो उसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं. लेकिन देश के गृह मंत्री हैदराबाद जाकर निगम चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं. देश की राजधानी के इतने गम्भीर हालात को छोड़कर वे हैदराबाद में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमित शाह रोड शो में यह कह रहे थे कि रोड शो में एक इंच पैर रखने की जगह नहीं है. बताइए किस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है वहां, जबकि यहां किसानों के प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया जा रहा है. ऐसा गृह मंत्री देश के लिए चिंता की बात है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा कि क्या बुराड़ी के उस मैदान में किसी भाजपा नेता की शादी हुई है, या वहां भाजपा ने कभी प्रदर्शन किया है. किसान दिल्ली आना चाहते हैं, केंद्र को जगाना चाहते हैं, वे दिल्ली के एक कोने में नहीं बैठना चाहते.
किसान आंदोलन : अमित शाह पर जमकर बरसे 'आप' के सांसद संजय सिंह
उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के सभी राज्यों के किसान दिल्ली आ रहे हैं. पंजाब के करीब 10 हजार किसान आंसू गैस, लाठी, आंसू गैस सबका सामना करते हुए दिल्ली की सीमा तक आ गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं