Amit Shah Dantewada visit: नक्सलवाद के लिए कुख्यात छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को स्थानीय लोगों से खास अपील की. अमित शाह ने कहा कि आप सभी हमारे अपने हैं. कोई नक्सली मारा जाता है तो किसी को आनंद नहीं होता. मैं आप सभी से नक्सली भाइयों से आग्रह करता हूं कि वो हथियार डाल दें. इस अपील के बाद अमित शाह ने फिर से अपनी घोषणा दोहराई कि लाल आतंक समाप्त हो जाएगा. बस्तर खुशहाल होगा. दरअसल अमित शाह शनिवार को दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. जहां उन्होंने स्थानीय लोगों को पीएम मोदी का संदेश सुनाया.
'अगले साल बस्तर पंडुम में देश के रह आदिवासी जिले से कलाकार आएंगे'
केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि इस साल बस्तर पंडुम हमारे छत्तीसगढ़ में एक उत्सव के रूप में मनाया गया है. मैं पीएम मोदी का संदेश लेकर आया हूं कि अगले साल बस्तर पंडुम में देश के हर आदिवासी जिले के कलाकारों को लाएंगे और अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने के लिए दुनिया भर के राजदूतों को बस्तर के हर जिले में ले जाकर हमारी परंपराओं को पूरे विश्व तक पहुंचाने का काम करेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद को प्रणाम करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.
बस्तर की संस्कृति भारत के लिए अनमोल गहनाः अमित शाह
केंद्रीय गृह ने कहा कि 12 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक जिला प्रशासन, संस्कृति विभाग ने लगभग 5 करोड़ का आवंटन किया है. यह सबसे पहला इतना बड़ा सांस्कृतिक उत्सव है. बस्तर की अमूल्य संस्कृति, यहां की बोली, नृत्य-गान, वाद्ययंत्र, पेय एवं भोजन पदार्थ केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत के लिए अनमोल गहना है.
मोदी सरकार में बस्तर नक्सलमुक्त हो रहा है और विकास का स्वर्णिम कालखंड देख रहा है। दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में आयोजित ‘बस्तर पंडुम' में जनजातीय बहनों-भाइयों से संवाद कर रहा हूँ... https://t.co/Mr7fKDh2p5
— Amit Shah (@AmitShah) April 5, 2025
नक्सली की मौत पर किसी को आनंद नहीं होताः शाह
अमित शाह बस्तर के लोगों खास अपील करते हुए कहा, "मैं सभी नक्सली भाइयों से विनीत करने आया हूं, कि आप हथियार डाल दीजिए, आप सभी हमारे अपने हैं. कोई नक्सली मारा जाता है तो किसी को आनंद नहीं होता. किंतु इस क्षेत्र को विकास चाहिए. मुख्यमंत्री विष्णु देव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घोषणा कि है कि जो गांव नक्सलियों से आत्मसमर्पण करवाएगा, उस गांव को नक्सल मुक्त घोषित कर 1 करोड़ रुपए की विकास राशि देंगे."
पीएम मोदी ने आदिवासी जननायकों का किया है सम्मान
उन्होंने कहा कि हमारे आदिवासी जननायकों को सम्मान देने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. अगली बार जब राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर पंडुम मनाया जाएगा तब मैं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रपति से विनती करने वाले हैं कि वे स्वयं इसके उद्घाटन कार्यक्रम में आकर हमारे आदिवासी भाइयों का उत्साहवर्धन करें.
'सुकमा से सब इंस्पेक्टर, बस्तर से बैरिस्टर, दंतेवाड़ा से डॉक्टर, कांकेर से कलेक्टर निकले तब विकास'
अमित शाह ने आगे कहा कि विकास का मतलब है, सुकमा से कोई सब इंस्पेक्टर बने, बस्तर से बैरिस्टर बने, दंतेवाड़ा से डॉक्टर बने और कांकेर से कलेक्टर बने. ऐसे बस्तर का हमें निर्माण करना है. मैं यहां के छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ही बधाई देता हूं, क्योंकि तेंदू पत्ता अब 5,500 पर सीधे सरकार खरीदेगी. कोई दलाल के पास आपको नहीं जाना पड़ेगा."
यह भी पढ़ें - 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त होगा... सुकमा मुठभेड़ पर गृहमंत्री अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं