दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया से सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में 9 घंटे तक पूछताछ की. सीबीआई दफ्तर से बाहर निकलते ही मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा मामला फर्जी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी उनपर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है.इधर, मनीष सिसोदिया कल सुबह गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.
वहीं, सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की ओर से लगाए गए आरोपों का खंडन किया है. सीबीआई ने कहा कि पेशेवर और कानूनी तरीके से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ की गई. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान की पुष्टि की जाएगी, जांच की जरूरत के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीबीआई ने अपनी स्टेटमेंट में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोप को गलत ठहराया है. सीबीआई के मुताबिक, मनीष सिसोदिया को पूछ्ताछ के दौरान पार्टी छोड़ने की धमकी नहीं दी गई है.
डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कहा, "मुझ पर AAP छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है. मुझसे कहा गया कि AAP छोड़ो. बाकी मामले जारी रहेंगे. मैंने कहा कि जब रिक्शा चलाने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती है तो मुझे खुशी मिलती है. ये पूरा केस फर्जी है. मैं 'ऑपरेशन लोटस' के दवाब में नहीं आऊंगा."
सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली में मेड की बच्ची डॉक्टर बनती है तो मुझे खुशी मिलती है मेरा जीवन शिक्षा को समर्पित है मैं इस तरह के किसी ऑपरेशन लोटस के दबाव में नहीं आने वाला. उनको जो करना है करें. कोई एक करोड़ का एक रुपए का कहीं कोई घोटाला नहीं हुआ. यह बीजेपी वाले कहते रहे और दबाव बनाते रहे कि 10000 करोड रुपए का घोटाला हो गया, कोई घोटाला नहीं हुआ आज मुझे वहां से भी समझ में आ गया."
सिसोदिया ने कहा, "एक्साइज पर बात हुई लेकिन मुझे आश्चर्य हुआ वहां भी मुझ पर दबाव बनाया गया कि AAP छोड़ दो, AAP मैं क्यों हो? यह कैसा आपके ऊपर ऐसे ही चलते रहेंगे वरना तो खत्म हो जाएंगे मुझे बताया गया कि सत्येंद्र जैन के ऊपर कौन से सच्चे केस हैं वह भी 6 महीने से चल रहे हैं जब वह 6 महीने रह सकते हैं तो आप भी रह सकते हो जेल में."
ये भी पढ़ें:-
दिल्ली आबकारी नीति केस : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से CBI ने 9 घंटे तक की पूछताछ
बिलकिस बानो के रेपिस्ट की रिहाई को केंद्र ने मंजूरी दी, गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में डाला अपना वोट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं