नई दिल्ली:
हाल ही में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल हुए राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिह रविवार को केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिलने की सम्भावना है। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया, "शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा।" रालोद के लोक सभा में पांच सांसद हैं। इसमें अजित एवं उनके जयंत चौधरी भी शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कांग्रेस रालोद को साथ मिलाकर उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनावों में राज्य के पश्चिमी हिस्से में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। रालोद का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनाधार है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अजित सिंह, मंत्री, पद, शपथ