नई दिल्ली:
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) औपचारिक रूप से संप्रग शामिल हो गया है। इसके प्रमुख अजित सिंह को कैबिनेट में नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में शामिल किया जाएगा। लोकसभा में रालोद की पांच सीटें हैं। रालोद के संप्रग में शामिल होने के साथ ही संप्रग के सांसदों की संख्या 272 से बढ़कर 277 हो गई है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा, अजित सिंह ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र सौंपा जिसमें कहा गया है कि रालोद संप्रग में शामिल होना चाहेगा और संप्रग ने इस पर अपनी सहमति जता दी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अजित सिंह, नागरिक, उड्डयन, मंत्री