विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2019

राज्यसभा में बोले नागरिक उड्डयन मंत्री- Air India का निजीकरण नहीं हुआ तो इसे बंद करना पड़ेगा

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि राष्ट्रीय कैरियर, एयर इंडिया का निजीकरण नहीं होने की स्थिति में इसे बंद करना होगा.

Also Read in
राज्यसभा में बोले नागरिक उड्डयन मंत्री- Air India का निजीकरण नहीं हुआ तो इसे बंद करना पड़ेगा
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि राष्ट्रीय कैरियर, एयर इंडिया का निजीकरण नहीं होने की स्थिति में इसे बंद करना होगा. उन्होंने हालांकि कहा कि सभी कर्मचारियों के लिए एक अनुकूल सौदा सुनिश्चित किया जाएगा. पुरी ने उच्च सदन में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, 'मैं उस हद तक जाऊंगा और यह कहूंगा.' इसके बाद पुरी ने कहा कि निजीकरण नहीं होने पर एयरलाइन को बंद कर दिया जाएगा.

बिकेगा बिकेगा भारत पेट्रोलियम, विचित्र मंत्री का एलान

सरकार राष्ट्रीय वाहक में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोली दस्तावेज तैयार कर रही है और विनिवेश प्रक्रिया को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च निर्धारित की गई है. पहले के प्रयास में मोदी सरकार ने मई 2018 में अपनी 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किया था, लेकिन बोली के पहले चरण में एक भी निजी पार्टी ने रुचि नहीं दिखाई.

रिपोर्ट: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- अगले साल मार्च तक बिक सकती है एयर इंडिया और भारत पेट्रोलियम

विमानन मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी और एयर इंडिया के प्रमुख अश्वनी लोहानी बोली प्रक्रिया शुरू करने से पहले संभावित निवेशकों से मिल रहे हैं. हरदीप पुरी ने पिछले हफ्ते कहा था कि एयर इंडिया पर मंत्री समूह (जीओएम) ने पहले बैठक कर कुछ फैसले लिए हैं. राज्यसभा में एक सदस्य द्वारा पूछा गया कि क्या पायलट निजीकरण के चक्कर में एयरलाइन को छोड़ रहे हैं? तो मंत्री ने नकारात्मक जवाब दिया. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संपग्र-2) सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के वाहक को जीवित रखने के लिए 30,000 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय पैकेज को मंजूरी दी थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Hardeep Singh, Rajya Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com