विज्ञापन

अमेरिका जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 8 घंटे तक हवा में रही, तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटी

एयर इंडिया की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट AI173 में तकनीकी खराबी के कारण करीब आठ घंटे बाद सुरक्षा कारणों से वापस दिल्ली लाया गया.

अमेरिका जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 8 घंटे तक हवा में रही, तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटी
नई दिल्‍ली:

एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण दिल्ली लौट गई. विमान दिल्ली से उड़ान भरने के बाद करीब 8 घंटे तक हवा में रहा. इसके बाद सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को वापस दिल्ली लाया गया. इस विमान में लगभग 230 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं. 

एयर इंडिया ने बताया, "दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट AI173 को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटाया गया. यह फैसला तय सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया. विमान सुरक्षित तरीके से दिल्ली में उतर गया. अब विमान की तकनीकी जांच की जाएगी. यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद. यात्रियों को जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. यात्रियों को रिफ्रेशमेंट, होटल और री-शेड्यूलिंग जैसी सुविधाएं दी जा रही है. यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है."

उड़ानों के परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विमान आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा. वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, तीन घंटे से अधिक समय तक चीन के हवाई क्षेत्र में रहने के बाद विमान ने राष्ट्रीय राजधानी की ओर वापस मुड़ना शुरू कर दिया.  

लेखक के बारे में
img
पल्लव मिश्रा
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Air India San Francisco Flight, Air India Plane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com