विज्ञापन

यात्रियों को झटका देने की तैयारी में एयर इंडिया, घरेलू उड़ानों में कटौती का लिया फैसला

एयर इंडिया घरेलू उड़ानों में कटौती करने की योजना है.उन्होंने कहा कि यह कटौती कितने प्रतिशत होगी, यह अभी तय नहीं है, क्योंकि हम अभी भी चरणबद्ध तरीके से कटौती करने की प्रक्रिया में हैं.

यात्रियों को झटका देने की तैयारी में एयर इंडिया, घरेलू उड़ानों में कटौती का लिया फैसला
air india flights news
नई दिल्ली:

अमेरिका-ईरान युद्ध से उपजे तेल संकट ईंधन के दामों में बढ़ोतरी के बाद एयर इंडिया ने भी यात्रियों को झटका दिया है. एयर इंडिया के खुद के बयान के अनुसार, एयरलाइन घरेलू उड़ानों में कटौती करने की योजना बना ली है.यह कटौती कितने प्रतिशत होगी, यह अभी तय नहीं है.एयर इंडिया का कहना है कि हम इसे चरणबद्ध तरीके से कटौती करने की प्रक्रिया में है. 

एयर इंडिया ने अपने बयान में क्या कहा?

टाटा के मालिकाना हक वाली एयर इंडिया अपने घरेलू ऑपरेशन्स में करीब 15% की कटौती करेगी और इंटरग्लोब के मालिकाना हक वाली इंडिगो अपनी सेवाओं में 5-7% की कमी कर सकती है.यह कदम एयर इंडिया की ओर से अपने इंटरनेशनल ऑपरेशन्स में कटौती करने के बाद उठाया गया है. ATF आमतौर पर किसी एयरलाइन के ऑपरेशनल खर्च का करीब 40% हिस्सा होता है. 28 फरवरी से मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण ग्लोबल कच्चे तेल की सप्लाई में आई रुकावट से कीमतें आसमान छूने लगीं.

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि जून और अगस्त 2026 के बीच चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में हमने जो बदलाव पहले घोषित किए थे, उसी क्रम में हमने इसी अवधि के दौरान कुछ घरेलू रूट्स पर भी अपनी सेवाओं को अस्थायी तौर पर व्यवस्थित किया है, जिसके तहत कुछ चुनिंदा रूट्स पर उड़ानों की संख्या कम की गई है. ये बदलाव मुख्य रूप से ईंधन की ऊंची कीमतों के हमारे पूरे परिचालन पर पड़ रहे लगातार असर की वजह से किए गए हैं. एयर इंडिया मांग और परिचालन की स्थितियों पर लगातार बारीकी से नजर रखेगी, ताकि हालात सामान्य होते ही उड़ानों की संख्या को फिर से बहाल किया जा सके. इन बदलावों से प्रभावित यात्रियों को सक्रिय रूप से सहायता दी जाएगी.उन्हें दूसरी उड़ानों में जगह दी जाएगी, तारीख बदलने की सुविधा मुफ्त मिलेगी, या फिर नियमानुसार पूरा रिफंड दिया जाएगा.

क्यों लेना पड़ सकता है फैसला जान लीजिए

रिपोर्ट में एयर इंडिया के एक सीनियर सूत्र के हवाले से कहा गया है, “हम हर हफ्ते औसतन 3,800 उड़ानें संचालित करते हैं. हमारी घरेलू उड़ानों के लिए ATF की लागत पहले 80,000 रुपये प्रति किलोलीटर हुआ करती थी. अब यह बढ़कर 1 लाख रुपये से ज्यादा हो गई है, जो शहर के हिसाब से अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य सरकारों की ओर से लगाया जाने वाला VAT अलग-अलग होता है. जब ATF की कीमतें इतनी ज्यादा हों, तो उड़ानें संचालित करना आर्थिक रूप से फायदेमंद नहीं होगा.”

यह भी पढ़ें- लाइटें टूटीं, नोज गियर क्षतिग्रस्त, कॉकपिट में जोरदार आवाज... मस्कट में रनवे की लाइट से जा भिड़ा एयर इंडिया का विमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India Flights, Air India Domestic Flight, Air India Flights Operations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com