विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

एयर इंडिया ने भुवनेश्वर से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की

इस क्षण को ऐतिहासिक बताते हुए पटनायक ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के साथ संबंध और मजबूत होंगे.

Also Read in
एयर इंडिया ने भुवनेश्वर से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की
प्रतीकात्मक फोटो.
भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीपीआईए) से रविवार को भुवनेश्वर से बैंकॉक के लिए एयर इंडिया की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई. यह उड़ान हर गुरुवार और रविवार को संचालित होगी. इस क्षण को ऐतिहासिक बताते हुए पटनायक ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के साथ संबंध और मजबूत होंगे.

यह भी पढ़ें : एयर इंडिया ने VVIP के वास्ते दो विमानों में बदलाव के लिए 1,100 करोड़ रुपये कर्ज की मांग की

मुख्यमंत्री ने यात्रियों और कर्मचारियों के साथ केक काटा और कहा, 'यह व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा. इसके अलावा यह हमारे बौद्ध पर्यटन केंद्रों की तरफ अधिक अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करेगा.' उड़ान संख्या ए 1338 ने भुवनेश्वर से लगभग अपराह्न् 3.45 बजे उड़ान भरी और रात 8.15 बजे बैंकॉक पहुंची.  इससे पहले दिन में विमान संख्या ए 1339 ने भारतीय समय के अनुसार सुबह 5.40 बजे 18 यात्रियों के साथ बैंकॉक से उड़ान भरी और रविवार सुबह सात बजे भुवनेश्वर पहुंची. यात्रियों का आगमन के बाद जोरदार स्वागत किया गया.

VIDEO : घरेलू उड़ानों में नॉन वेज खाना नहीं परोसने का फ़ैसला


पर्यटन मंत्री अशोक चंद्र पांडा ने कहा कि सीधी उड़ान से ओडिशा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इस साल 26 अप्रैल को एयर एशिया ने भुवनेश्वर से कुआलालंपुर तक उड़ान शुरू की थी.  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com