विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: अब तक 99 मृतकों की पहचान हुई, 64 शव परिजनों को सौंपे गए

लंदन जा रहे विमान बोइंग 787-8 (एआई 171) में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई. विमान में सवार लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया. घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 29 अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी.

डीएनए जांच से रूपाणी समेत 87 मृतकों की पहचान हुई
अहमदाबाद विमान हादसे में 274 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार 99 लोगों की पहचान डीएनए मिलान से हुई है. जिनमें पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल हैं. जिन शवों की पहचान हो गई है, उन शवों को परिजनों को सौंपा जा रहा है.
अहमदाबाद:

अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के पांच दिन बाद अस्पताल अधिकारियों ने डीएनए मिलान के माध्यम से 99 लोगों की शिनाख्त कर ली है. दुर्घटना में 274 लोगों की मौत हो चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि अब तक 64 लोगों के शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं. जिन लोगों के शव सौंपे गए, वे अहमदाबाद, वडोदरा, खेड़ा, बोटाद और अन्य स्थानों से ताल्लुक रखते थे. वहीं गुजरात सरकार ने सोमवार को पूर्व सीएम विजय रुपाणी के लिए राजकीय शोक की घोषणा की है. राजकोट में शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. विजय रुपाणी भी इस विमान में सवार थे.

डीएनए टेस्ट करने वाली टीम को जानिए

DNA टेस्ट की टीम में कुल 590 लोग शामिल हैं. जिनमें से 36 फारेंसिक एक्सपर्ट हैं. टीम में 8 महिलाएं और 554 मेडिकल स्टाफ है. DNA रिपोर्ट तैयार होने के बाद परिजनों से संपर्क करके उन्हें ये सौंपी जा रही है. जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस के जरिए सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है. इसके लिए 230 टीमें बनाई गई हैं, जो मृतकों के परिजनों के सीधे संपर्क में हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर हैं. हादसे में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिकों में से कुछ के परिजन अहमदाबाद पहुंच गए हैं. वहीं शवों को रखने के लिए 100 ताबूत वडोदरा से अहमदाबाद लाए गए हैं.

  • इस समय 13 मृतक के परिजन पोस्टमॉर्टम एरिया में मौजूद है, जिन्हें जल्द उनके परिजन का शव सौंपा जाएगा.
  • 8 परिजनों को 12 बजे के करीब बुलाया गया है.
  • 12 परिजन कब अपने स्वजन का मृतदेह ले जाएंगे, वो समय तय करके अस्पताल को बताएंगे.
  •  जबकि12 परिजन जिनके एक से अधिक स्वजन की मौत हुई है, वो अन्य स्वजन की डीएनए सैंपल का मिलान होने के बाद ही आएंगे.

एक ही व्यक्ति हादसे में बचा

विमान में सवार लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया. घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 29 अन्य लोगों की भी मौत हो गई. सरकारी बी. जे. मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. पटेल ने बताया कि घटना में घायल हुए 51 लोगों में से 38 को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 13 का अब भी इलाज हो रहा है. बी.जे. मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धवल गमेती के अनुसार, दुर्घटना स्थल से लगभग 270 शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल लाए गए. राज्य राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 230 यात्रियों के परिवारों से संपर्क किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

पांडे ने कहा, ‘‘केवल तीन यात्रियों के सदस्यों ने अब तक अपने डीएनए नमूने नहीं दिए हैं क्योंकि वे विदेश में रहते हैं. उनके कल शाम तक पहुंचने की उम्मीद है. पार्थिव शरीर के साथ हम परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र भी सौंप रहे हैं ताकि बाद में उन्हें किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े.''

ये भी पढ़ें- प्लेन क्रैश में एक बेटे की बची जान, दूसरे की मौत; लंदन से इंडिया आए पिता के लिए ये कैसा पल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahmedabad Plane Crash, Plane Crash Dna, Bodies Identified, Former Gujarat CM Rupan, How DNA Identification Works
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com