सिंगापुर के बाद अब हांगकांग ने भी भारतीय मसाला ब्रांडों एमडीएच प्राइवेट लिमिटेड और एवरेस्ट फ़ूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है, क्योंकि इन कंपनियों के कई मसाला मिश्रणों में कथित रूप से कार्सिनोजेनिक कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड पाया गया था.
हांगकांग स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन की सरकार के सेंटर फ़ॉर फ़ूड सेफ़्टी (CFS) ने 5 अप्रैल को घोषणा की कि रूटीन सर्वेलैंस प्रोग्राम के दौरान एमडीएच समूह के तीन मसाला मिश्रणों - मद्रास करी पाउडर, सांभर मसाला पाउडर और करी पाउडर - में एथिलीन ऑक्साइड की मौजूदगी का पता चला है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इसके अलावा, एवरेस्ट ग्रुप के फिश करी मसाला में भी कीटनाशक पाया गया है. एथिलीन ऑक्साइड, जिसे इंटरनेशनल एजेंसी फ़ॉर रिसर्च ऑन कैंसर द्वारा ग्रुप 1 कार्सिनोजेन के रूप में क्लासिफ़ाई किया गया है, गंभीर स्वास्थ्य खतरे पैदा करता है, जिनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी शामिल है.
यह पहला मौका नहीं है, जब किसी भारतीय मसाला ब्रांड को विदेश में कार्रवाई का सामना करना पड़ा है. 2023 में अमेरिकी फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने साल्मोनेला की मौजूदगी के चलते एवरेस्ट के उत्पादों को हटाने का आदेश दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं