बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रेलवे की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा ट्रेनों और सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ करने के कुछ दिनों बाद, भारतीय वायु सेना में भर्ती के लिए प्रयासरत बेरोजगार युवकों ने ट्विटर जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर #Airmenresult मांग की, और यह कुछ घंटे के अंदर टॉप ट्रेंड करने लगा और यह आंकड़ा चार मिलियन तक पहुंच गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से, उम्मीदवार नामांकन सूची और परिणामों के प्रकाशन जैसे अपने महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए केंद्रीय वायुसैनिक भर्ती बोर्ड और केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं.
भारतीय वायु सेना ने पिछले वर्ष 22 जनवरी से 7 फरवरी तक ग्रुप-एक्स और ग्रुप-वाई श्रेणियों में वायुसैनिकों के चयन के लिए अविवाहित भारतीय और नेपाली पुरुष से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया था. चरण-एक के लिए ऑनलाइन परीक्षा 18-22 अप्रैल, 2021 तक होने वाली थी. लेकिन कोविड की दूसरी लहर के कारण यह परीक्षा 12-18 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई. भारतीय वायु सेना की अधिसूचना के अनुसार, भर्ती बोर्ड को ऑनलाइन परीक्षा के एक महीने के अंदर परिणाम घोषित करना था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#Airmenresult rs sir
— Vibhum (@Vibhum72469201) February 5, 2022
We want result.We want result.
We want to join Indian airforce.
We want to serve our country.
Please don't play with our emotions.
हम थक चुके हैं बार बार CASB पोर्टल चेक कर करके।
But there no response. pic.twitter.com/6XJMZgXXLf
I request to @DefenceMinIndia please release to airforce X and Y group enrollment list and results. #Airmenresult
— Hansraj Meena (@HansrajMeena) February 5, 2022
ट्विटर पोस्ट में एक यूजर कुंदन कुमार ने लिखा कहा, “लगभग आठ महीने हो गए हैं, वेबसाइट पर कोई परिणाम अपलोड नहीं किया गया है. हमने कई बार इस मुद्दे को उठाया लेकिन कुछ भी नहीं हुआ. ट्विटर ट्रेंड के जरिए हम सरकार का ध्यान खींचना चाहते हैं. "मैं अपने देश की सेवा के लिए वायु सेना में शामिल होना चाहता हूं."
वायु सेना की अधिसूचना के अनुसार, यदि सब कुछ समय पर होता तो नामांकन के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची 10 दिसंबर, 2021 को जारी कर दी गई होती. ग्रुप-एक्स में चयनित होने पर उम्मीदवारों को महंगाई भत्ते (जैसा लागू हो) के साथ 33,100 रुपये प्रति माह मिलेगा और साथ मे महंगाई भत्ता भी मिलेगा, जबकि ग्रुप-वाई एयरमैन को डीए के साथ 29,100 रुपये प्रति माह मिलेगा और साथ मे महंगाई भत्ता भी मिलेगा.
ट्विटर पर एक अन्य यूजर ने लिखा, "हमारी मांगें - @DefenceMinIndia 1. नामांकन 2. परिणाम 3. आयु में छूट 4. अगली रिक्ति 5. परीक्षा कैलेंडर #Airmenresult"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं