विज्ञापन

अब बिना AFCAT के एयरफोर्स में अफसर बनने का मौका, GATE स्कोर से होगी एंट्री

Indian Air Force GATE Entry : इस फैसले से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को भारतीय वायुसेना में शामिल होने का एक बेहतर अवसर मिलेगा. इसके साथ ही AFCAT लिखित परीक्षा से छूट मिलने के कारण योग्य उम्मीदवारों के लिए सिलेक्शन प्रोसेस भी आसान और तेज हो सकता है.

अब बिना AFCAT के एयरफोर्स में अफसर बनने का मौका, GATE स्कोर से होगी एंट्री
Indian Air Force GATE Entry: एयरफोर्स में अफसर बनने का मौका

Indian Air Force GATE Entry: भारतीय वायुसेना (IAF) ने टेक्निकल ब्रांच में ऑफिसर बनने का सपना देखने वाले इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया है. अब उम्मीदवार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) स्कोर के जरिए भी एयरफोर्स की टेक्निकल ब्रांच के लिए अप्लाई कर सकेंगे. नई व्यवस्था में जिन उम्मीदवारों के पास वैलिड GATE स्कोर होगा, उन्हें सीधे एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा सकेगा. इसका मतलब है कि ऐसे उम्मीदवारों को टेक्निकल ब्रांच में भर्ती के लिए AFCAT की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. हालांकि, उम्मीदवार चाहें तो पहले की तरह AFCAT के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं. एयरफोर्स ने साफ किया है कि AFCAT दूसरी सभी ब्रांचों के लिए पहले की तरह जारी रहेगा.

टेक्निकल ब्रांच के लिए लागू होगा नियम

IAF के मुताबिक, GATE बेस्ड यह एंट्री सिस्टम केवल टेक्निकल ब्रांच के लिए लागू किया गया है. फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी जैसी दूसरी ब्रांचेज में भर्ती अब भी AFCAT के जरिए ही होगी. इसके अलावा टेक्निकल ब्रांच में भर्ती के लिए जरूरी एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उम्मीदवारों को वही एलिजिबिलिटी पूरी करनी होगी, जो AFCAT टेक्निकल एंट्री के लिए पहले से तय है.

कौन-कौन से GATE सब्जेक्ट्स होंगे वैलिड?

भारतीय वायुसेना ने उन GATE सब्जेक्ट्स की लिस्ट भी जारी की है, जिनके बेसिस पर एप्लीकेशन्स स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवार AFCAT और Career Indian Air Force की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यह देख सकते हैं कि उनका सब्जेक्ट इस एंट्री स्कीम के लिए वैलिड है या नहीं.

इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

इस फैसले से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को भारतीय वायुसेना में शामिल होने का एक बेहतर अवसर मिलेगा. इसके साथ ही AFCAT लिखित परीक्षा से छूट मिलने के कारण योग्य उम्मीदवारों के लिए सिलेक्शन प्रोसेस भी आसान और तेज हो सकता है. नई व्यवस्था उन छात्रों के लिए खास राहत मानी जा रही है, जो पहले से GATE की तैयारी कर रहे हैं और अब उसी स्कोर के जरिए एयरफोर्स में अधिकारी बनने का मौका पा सकेंगे.

AI से नहीं जाएगी नौकरी? OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने माना- 'मेरा अंदाजा गलत था'

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Air Force, Indian Air Force GATE Entry, Indian Air Force Job, IAF Officer Without AFCAT Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com