मुम्बई में वर्ली और धारावी दो बड़े हॉटस्पॉट पर प्रशासन ने बमुश्किल नियंत्रण किया ही था कि शहर में नए हॉटस्पॉट बनने लगे हैं. मालाड, कुर्ला और अंधेरी पूर्व सहित एस और एन वार्ड में भी संक्रमण तेजी से बढ़ना शुरू हुआ है और यहां मरीजों की संख्या 1500 के पार पहुंच चुकी है. ऐसे में नियंत्रण के लिए बीएमसी कुछ जगहों पर फिर से पूरा लॉकडाउन कर रही है. मालाड पश्चिम में सोमवार बाजार, खारोड़ी, एम एच बी कॉलोनी और मढ़ में 11 जून की रात से 15 जून की रात तक सब कुछ बंद कर दिया है. सिर्फ मेडिकल स्टोर खुलने की इजाजत है. इसके लिए बीएमसी के कई दस्ते इलाकों में घूम कर लाउडस्पीकर से घोषणाएं कर रहे हैं.
गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोनावायरस के 2 लाख 93 हजार से ज्यादा मामले हैं वहीं, अब तक 7400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में इसके संक्रमितों का आंकड़ा 97 हजार के पार पहुंच गया है. इसके साथ ही महाराष्ट्र ने कनाडा को पीछे छोड़ दिया. महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के अभी 97,648 मामले हैं और इनमें से 46 हजार 78 लोग इससे ठीक हो चुके हैं. राज्य में अब तक 3590 मरीजों की जान जा चुकी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं, मुंबई की बात की जाए तो 1,540 नये मामले सामने आने के साथ ही महानगर में संक्रमण का आंकड़ा 53,985 पहुंच गया. BMC के बयान के मुताबिक इस महामारी से 97 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,952 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में अब तक 24,209 मरीज ठीक हो चुके हैं.
उधर, एशिया के सबसे बड़े स्लम मुंबई के धारावी में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,984 हो गई. बीएमसी अधिकारी के मुताबिक बस्ती में कोविड-19 से कुछ समय पहले हुई दो लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद कोरोनावायरस से हुई मौतों की संख्या 73 से बढ़कर 75 हो गई है. उन्होंने बतायाा कि धारावी में फिलहाल 914 मरीजों का इलाज हो रहा है, जबकि 995 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं