मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी के पुनर्विकास की परियोजना हासिल करने वाले अदाणी समूह ने सोमवार को कहा कि उसने एशिया की सबसे बड़ी ‘स्लम क्लस्टर' के पुनर्विकास का मसौदा तैयार करने के लिए हफीज कॉन्ट्रैक्टर समेत तीन शहरी नियोजकों की सेवाएं ली हैं. अदाणी समूह को वर्ष 2022 में महाराष्ट्र सरकार ने धारावी पुनर्विकास परियोजना आवंटित की थी. समूह ने पहले चरण में 21,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया है.
अदाणी समूह ने बयान में कहा कि इस परियोजना के लिए शहरी एवं बुनियादी ढांचा क्षेत्र के मशहूर वास्तुकार कॉन्ट्रैक्टर, डिजाइन फर्म ससाकी और सलाहकार फर्म बुरो हैपोल्ड को अपने साथ जोड़ा है. इसके साथ सिंगापुर आवास विकास बोर्ड के कुछ विशेषज्ञ भी इस परियोजना का हिस्सा बनाए गए हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
कॉन्ट्रैक्टर शहरी क्षेत्र में क्रांतिकारी सामाजिक आवास और झुग्गी पुनर्वास परियोजनाओं के लिए जाने जाते हैं. वहीं ससाकी अमेरिका की एक डिजाइन फर्म है जबकि बुरो हैपोल्ड ब्रिटेन की एक अंतरराष्ट्रीय सलाहकार फर्म है. अदाणी समूह ने नवंबर, 2022 में धारावी के पुनर्विकास के लिए लगाई गई बोली जीती थी. इसमें 5,069 करोड़ रुपये के शुरुआती इक्विटी निवेश और बाकी राशि कर्ज से जुटाने की बात कही गई थी.
सूत्रों के मुताबिक, समूह परियोजना के पहले चरण के लिए वित्तीय संसाधनों का इंतजाम लगभग कर चुका है. भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने परियोजना के लिए 4,500 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई है.
ये भी पढ़ें-:
- मणिपुर में चार लोगों की गोली मारकर हत्या, लगाया गया कर्फ्यू, CM ने की शांति की अपील
- "अब तक की सबसे छोटी कहानी..." : कांग्रेस पर पंजाब CM भगवंत मान का तंज
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं