- बिहार में 850 करोड़ के मौजूदा निवेश को 10 गुणा करेंगे : प्रणव अदाणी
- स्टोरेज, सीमेंट मैन्यूफैक्चरिंग, स्मार्ट मीटर मैन्यूफैक्चरिंग में निवेश
- गारंटी देता हूं, हर क्वार्टर में प्रोग्रेस रिपोर्ट दी जाएगी : प्रणव अदाणी
बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023 के दौरान अदाणी समूह ने घोषणा की है कि बिहार राज्य में मौजूदा 850 करोड़ रुपये के निवेश को बढ़ाकर 10 गुणा किया जाएगा, और समूह राज्य सरकार के बिहार डेवलपमेंट विज़न के साथ है.
अदाणी समूह के निदेशक प्रणव अदाणी ने सम्मेलन के दौरान कहा, "मुझे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अदाणी ग्रुप आपके बिहार डेवलपमेंट विज़न के साथ है... बिहार में अदाणी ग्रुप लॉजिस्टिक्स, गैस डिस्ट्रिब्यूशन और साइलो में एग्री-लॉजिस्टिक सेक्टर में पहले से ही मौजूद है... इसमें हम अभी तक 850 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं... अब हम अपना निवेश बिहार में 10 गुणा करना चाहते हैं, और 8700 करोड़ रुपये का निवेश हमारी प्लानिंग है..."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा, "आज के दौर में सभी लोग बिहार को इन्वेस्टमेंट एट्रैक्टिव डेस्टिनेशन के तौर पर देखते हैं... साल 2003 में दुनिया के सबसे बड़े मुंद्रा पोर्ट के प्राइवेट रेल लिंक का शुभारंभ भी नीतीश कुमार जी ने किया था, और प्राइवेट सेक्टर पोर्ट्स में रेल लिंक को बढ़ावा देने पर नीतीश जी ने ज़ोर भी दिया था... उस दौरान भी नीतीश जी विकास के विषय में काफी दूर की सोच रहे थे..."
अदाणी समूह के निदेशक ने कहा, "अगर बिहार के डेवलपमेंट प्लान का ज़िक्र करूं, तो साइकिल, यूनिफॉर्म स्कीम और जीविका योजना से महिलाओं की आय और जीवनस्तर में काफी सुधार आया है... हर घर में पीने का साफ पानी और बेरोज़गारों के लिए चलाई गई चीफ मिनिस्टर एम्प्लॉयमेंट स्कीम और बिहार रूरल लाइवलिहुड प्रोजेक्ट जैसी योजनाएं पूरे देश के लिए एक स्टैंडर्ड स्थापित कर रही हैं... मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अदाणी ग्रुप आपके बिहार डेवलपमेंट विज़न के साथ है... इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, बिहार में हमारा इन्वेस्टमेंट प्लान... बिहार में अदाणी ग्रुप लॉजिस्टिक, गैस डिस्ट्रिब्यूशन और साइलो में एग्री-लॉजिस्टिक सेक्टर में पहले से मौजूद है, और इसमें हम अभी तक 850 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं... और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 3,000 लोगों को रोज़गार मिल रहा है... अब हम अपना निवेश बिहार में 10 गुणा ज्यादा करना चाहते हैं, और 8700 करोड़ रुपये के निवेश की हमारी प्लानिंग है..."
उन्होंने कहा, "हम अपने वेयरहाउस में 150 एकड़ के स्केल में 1200 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रहे हैं... इसमें से एक बड़ा गोदाम पटना में ही होने वाला है... इससे 2,000 लोगों को रोज़गार मिलेगा... इसके अलावा हम छह जगहों - पूर्णिया, बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, किशनगंज और अररिया - में अपने साइलो स्टोरेज को डेढ़ लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 2,75,000 मीट्रिक टन करने के लिए 900 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं... हम गया और नालंदा में अपना सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क बढ़ाने के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं..."
अदाणी समूह के निदेशक के मुताबिक, उसके अलावा, हम कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट और ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने पर भी विचार कर रहे हैं... इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 1,500 लोगों को रोज़गार मिलेगा... हम अदाणी विलमार को भी बिहार लाने पर विचार कर रहे हैं... यहां पर शुरू में हम फ्लोर मिल, आरएफएम प्लांट, सॉल्वेंट एक्सटेंशन प्लांट, को-जेनरेशन और सासाराम और रोहतास में पैडी प्रोसेसिंग प्लांट बनाने के लिए 800 करोड़ का निवेश करने वाले हैं... बिहार में हम जिस दूसरे क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं, वह है सीमेंट मैन्यूफैक्चरिंग... हम दो जगहों - वरसालीगंज और महावर - में 2,500 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करने जा रहे हैं... हमारा लक्ष्य है कि हम साल भर में एक करोड़ मीट्रिक टन का उत्पादन शुरू करेंगे... सीमेंट क्षेत्र में हमारे निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 3,000 लोगों को रोज़गार मिलेगा..."
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री जी आपका फोकस हमेशा ही बिहार में ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस, सिंगल प्वाइंट क्लियरेंस, लैंड एट रीज़नेबल रेट्स और स्किल्ड मैनपॉवर उपलब्ध कराने पर रहा है, जो तेज़ी से विकास का रास्ता भी दिखा रहा है... हम आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं... हमें बिहार में काम करने का मौका देने के लिए आपका धन्यवाद..."
अंत में प्रणव अदाणी ने कहा, "मैं आपको गारंटी देता हूं, हमने बिहार में जहां भी निवेश किया है, उसके बारे में हम हर क्वार्टर में आपको अपडेट ज़रूर देते रहेंगे..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं