भारत में सबसे बड़ी और दुनिया में शीर्ष रीन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन्स पार्टनरों में शुमार की जाने वाली अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) को मेरकॉम कैपिटल ग्रुप की ताज़ातरीन वार्षिक ग्लोबल रिपोर्ट में उल्लेखनीय रूप से दूसरे सबसे बड़े ग्लोबल सोलर पी.वी. डेवलपर के तौर पर दर्ज किया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार AGEL को उसके शानदार प्रदर्शन और रीन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में दिए उसके योगदान ने ही दुनिया के शीर्ष सोलर पी.वी. डेवलपरों में प्रतिष्ठित दूसरा पायदान दिलवाया है. 18.1 गीगावॉट के ऑपरेशनल, निर्माणाधीन और मिले हुए (पीपीए कॉन्ट्रैक्टेड) प्रोजेक्टों के साथ AGEL ने ग्लोबल सोलर एनर्जी सेक्टर में अपनी अहम स्थिति को मज़बूत किया है. दुनियाभर में शीर्ष पर रही फ्रांस की टोटलएनर्जीज़, जिसकी कुल क्षमता 41.3 गीगावॉट है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2030 तक 45 GW रीन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने का इरादा : गौतम अदाणी
ग्लोबल रैंकिंग में एशिया की एकमात्र कंपनी AGEL ही है. रैंकिंग पर अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा, "हम बड़े पैमाने पर रीन्यूएबल एनर्जी, पूर्णतः स्वदेशी फुली इन्टीग्रेटेड मैन्यूफ़ैक्चरिंग ईकोसिस्टम तथा ग्रीन हाइड्रोजन सॉल्यूशन्स विकसित करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं... समूह के स्तर पर एनर्जी ट्रांज़िशन की पहलों पर किया जाने वाला 75 अरब अमेरिकी डॉलर (वर्ष 2030 तक) का कुल निवेश वर्ष 2030 तक 45 गीगावॉट रीन्यूएबल एनर्जी की क्षमता हासिल करने की हमारी सोच को आगे ले जाएगा, और डीकार्बनाइज़ेशन के भारत के मार्ग में AGEL की अहम भूमिका को मज़बूती देगा..."

अदाणी समूह के शेयरों में भी लगातार तेज़ी
इस बीच, देश के शेयर बाज़ारों में अदाणी समूह के शेयरों में शानदार तेज़ी लगातार तीसरे दिन जारी रही. समूह के शेयर बुधवार सुबह 9:30 बजे तक 1.38 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैप जोड़ चुके हैं, जिससे समूह का कुल मार्केट कैप अब बढ़कर 15.26 लाख करोड़ रुपये हो गया है. मंगलवार को अदाणी समूह के शेयरों के मार्केट कैप में 1,92,419 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई थी.
बुधवार को अदाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेज़ी दर्ज की गई, जिनमें अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस में तो 17 फ़ीसदी से भी ज़्यादा का उछाल दर्ज हुआ है. इसके अलावा NDTV का शेयर भी करीब 10 फ़ीसदी चढ़ा है. अदाणी पॉवर, अदाणी विल्मर तथा अदाणी पोर्ट्स में भी सात फ़ीसदी से ज़्यादा तेजी दर्ज की गई.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं