बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को औपचारिक तौर पर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना जॉइन (Urmila Matondkar Joins Shivsena) कर ली. उर्मिला ने पिछले साल लोकसभा चुनावों में हार मिलने के बाद कांग्रेस को छोड़ दिया था. अब वो शिवसेना के साथ अपनी राजनीति की दूसरी पारी खेल रही हैं.
मंगलवार को उर्मिला ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर उनकी और दूसरे पार्टी नेताओं की मौजूदगी में शिवसेना की सदस्यता ली. संभावना है कि वो गवर्नर के कोटा की ओर से विधान परिषद में शामिल हो सकती हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार जिसमें, शिवेसना, कांग्रेस और शरद पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी शामिल हैं, ने महाराष्ट्र के गवर्नर बीएस कोश्यारी को उर्मिला सहित 11 लोगों के नाम भेजे हैं. अभी तक गवर्नर ने इनके नामों को अपनी मंजूरी नहीं दी है.
यह भी पढ़ें : GDP ग्रोथ में भारत को पछाड़ने जा रहा है बांग्लादेश तो उर्मिला मातोंडकर बोलीं- हमें क्या, हम तो...
उर्मिला ने पिछले साल मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं. बाद में उन्होंने कुछ कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि पार्टी में गुटबाजी होती और ये नेता अपने ही उम्मीदवारों के खिलाफ काम कर रहे हैं.
पिछले दिनों उर्मिला एक्ट्रेस कंगना रानौत के साथ बयानबाजी को लेकर चर्चा में रही थीं. बॉलीवुड और महाराष्ट्र सरकार पर हमला कर रही कंगना के कुछ बयानों पर उर्मिला भड़क गई थीं और उनकी आलोचना की थी.
Video: उर्मिला मातोंडकर ने कहा - मैंने भी नेपोटिज्म को झेला है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं