Republic Day 2024: देश आज मना रहा 75वां गणतंत्र दिवस.
नई दिल्ली:
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कर्तव्य पथ पर पहुंचे. वहां मौजूद लोगों का उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया.
- देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day 2024 Parade) में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों मुख्य अतिथि हैं. वह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ कर्तव्य पथ पर पहुंचे.
- 26 जनवरी के कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई. इसके बाद पीएम और अन्य गणमान्य अतिथि परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे.
- कर्तव्य पथ पर आज 90 मिनट की परेड के दौरान देश अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएगा.परंपरा के मुताबिक, देश की राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान शुरू होगा.
- गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की सलामी लेने के साथ होगी. परेड में देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा.
- सशस्त्र बलों के हथियारों के प्रदर्शन के साथ ही विभन्न राज्यों और मंत्रालयों की झांकियां निकाली जाएंगी. साथ ही फ्लाई पास्ट में भारतीय वायु सेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों द्वारा एयर शो दिखाया जाएगा.
- कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस की परेड इस बार महिला केंद्रित होगी और ‘विकसित भारत' और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका' मुख्य विषय होंगे.
- गणतंत्र दिवस परेड में ‘बॉम्बे सैपर्स' की टुकड़ी का नेतृत्व एक महिला अधिकारी करेंगी. इस रेजिमेंट की टुकड़ी में सभी पुरुष अधिकारी शामिल होंगे. बॉम्बे सैपर्स के 3 सदी पुराने इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी परेड के दौरान टुकड़ी की अगुवाई करेंगी.
- कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड में "महिला सशक्तीकरण'' पर केंद्रित 26 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका से लेकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान की झलक दिखेगी.
- एंटी-सैटेलाइट मिसाइल से लेकर तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और हल्के लड़ाकू विमान तेजस तक, डीआरडीओ में महिलाओं की भागीदारी को उनकी झांकी में प्रमुखता से उजागर किया जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Republic Day 2024, 75th Republic Day, France President Emmanuel Macron, Emmanual Macron Chief Guest