Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में एक दिन में कोरोना से रिकॉर्ड मौतें हुईं. बुधवार को समाप्त 24 घंटों में दिल्ली में 131 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई. इन 24 घंटों में कोरोना के 7486 नए मामले सामने आए. कुल मामलों की संख्या 5 लाख के पार हो गई. दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 89.98 प्रतिशत है. एक्टिव मरीज़ 8.43% और डेथ रेट 1.58% है. पॉजिटिविटी रेट 12.03% है.
दिल्ली में उक्त 24 घंटों में नए मामले 7486 आए. अब तक कुल मामले 5,03,084 हो गए. इन 24 घंटों में 6901
मरीज ठीक हुए. अब तक कुल 4,52,683 लोग स्वस्थ हुए. इन 24 घंटों में 131 लोगों की मौत हुई. अब तक कुल 7943 मरीजों की मौत हुई. दिल्ली में एक्टिव मामले 42,458 हैं. इन 24 घंटों में 62,232 टेस्ट हुए. अब तक कुल टेस्ट 55,90,654 हुए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने से दिल्ली में बाजार फिर से बंद करने की तैयारी चल रही है. इसको लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि ''अभी हम कोई बाजार बंद नहीं कर रहे हैं. दिवाली के समय हमने देखा कि कुछ बाजार ऐसे थे जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था, लोग मास्क नहीं पहन रहे थे और भीड़ बहुत ज्यादा थी. वो एक तरह से कोरोना के हॉटस्पॉट बन सकते थे. तो मान लीजिए एक-दो बाजारों को बंद करने की ज़रूरत पड़े तो हमने केंद्र सरकार से इजाज़त मांगी थी.''
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ''इजाजत मांगने के लिए प्रस्ताव एलजी साहब को भेजा था. हम आने वाले कुछ दिनों तक नजर बनाए रखेंगे. हम देखेंगे कि अगर जरूरत नहीं है तो बिल्कुल भी बाजार बंद नहीं करेंगे. हमारे लिए एक तरफ कोरोना संभालना जरूरी है तो दूसरी तरफ लोगों की रोजी-रोटी को बचाना भी बहुत जरूरी है.''
उन्होंने कहा कि ''हम सारे उपाय करके देखेंगे. अगर बहुत ही ज्यादा जरूरी हुआ तो किसी एकाध बाजार को को बंद करना हो, तो हम उसके बारे में सोच सकते हैं. अभी केवल हमने केंद्र सरकार को इजाजत के लिए लिखा है.''
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना के हालात को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बैठक में कांग्रेस और भाजपा को निमंत्रित किया गया है. यह बैठक गुरुवार को सुबह 11 बजे दिल्ली सचिवालय में होगी. इस बैठक में दिल्ली में तीसरी कोरोना वेव के चलते रोज़ाना बढ़ते मामलों और व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं