राजस्थान जीएसटी की करापवंचन इकाई ने बीकानेर शहर में लगभग 651 करोड़ ररुपये के फर्जी जीएसटी बिलों का घोटाला उजागर किया है. एक बयान के अनुसार राज्य जीएसटी करापवंचन-राजस्थान को इस फर्जीवाड़े के संबंध में जानकारी मिली थी. इस पर एक टीम गठित की गयी जिसने इसका खुलासा किया गया. इसके अनुसार राज्य जीएसटी की टीम ने फर्जी बिलों के जरिये कुल बिल राशि 651 करोड रूपये का 3 प्रतिशत कर दर के आधार पर 19.53 करोड रूपये के जीएसटी क्रेडिट टैक्स के घोटाले का पर्दाफाश किया है. राज्य जीएसटी की टीम व्यवसायी के घोषित व्यवसाय स्थल सुजानदेसर, गंगाशहर, बीकानेर पर पहुंची तो घोषित व्यवसाय स्थल पर इस नाम की कोई भी फर्म संचालित नहीं पायी गई.
टीम ने वहां उपस्थित उक्त घोषित व्यवसाय स्थल के मालिक से पूछताछ की तो उसने जानकारी दी कि यहां पर इस नाम की कोई भी फर्म कभी भी कार्यरत नहीं रही है तथा जिस नाम की फर्म बतायी गयी है वह उसको नहीं जानता है और उसका इस फर्म से कोई लेना देना नहीं है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जाँच में ज्ञात हुआ है कि फर्म ‘रेनिशा एन्टरप्राइजेज' ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीयन करवा कर कर्नाटक में स्थित फर्मों से सोना खरीद-बिक्री का काम दिखाया है. फर्म ने कर्नाटक की कुछ कंपनियों से सोने की खरीद तथा वापस इसी माल को कर्नाटक स्थित इन्ही फर्मों को बेचना दर्शाया है. इस प्रकार माल का यह कागजी आदान-प्रदान लगातार बड़े स्तर पर किया जा रहा था. विभाग द्वारा उक्त फर्जी फर्म का पंजीयन रद्द करके नियमानुसार आगे कार्रवाई की जा रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं