विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2018

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, राफेल पर कांग्रेस के 50 नेता 100 शहरों में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस: सूत्र

राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमला बोल रही है.

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, राफेल पर कांग्रेस के 50 नेता 100 शहरों में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस: सूत्र
राफेल मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
  • कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल की तैयारी.
  • राफेल पर जन आंदोलन शुरू करने के मूड में कांग्रेस.
  • पार्टी के नेता शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
नई दिल्ली: राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमला बोल रही है. मगर अब राफेल मुद्दे पर कांग्रेस ने हमला और भी तेज कर दिया है और मोदी सरकार के खिलाफ में जनआंदोलन करने का मूड बनाया है. अब खबर है कि कांग्रेस के नेता देश भर में राफेल मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे.  बता दें कि राहुल गांधी संसद में भी इस मामले को उठा चुके हैं और कांग्रेस पार्टी मॉनसून सत्र के दौरान भी संसद परिसर में प्रदर्शन कर चुकी है. कांग्रेस ने राफेल सौदे को नरेंद्र मोदी सरकार का एक घोटाला करार देते हुए इसे लेकर हमले को तेज करने का निर्णय लिया और कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आन्दोलन शुरू करेगी. 

कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला: 'काश, प्रधानमंत्री 15 अगस्त के अपने ‘आखिरी भाषण’ में सच बोलते'

सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में कांग्रेस के 50 नेता देश भर के करीब 100 शहरों में राफेल मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. कांग्रेस ने राफेल सौदे को नरेंद्र मोदी सरकार का एक घोटाला करार देते हुए इसे लेकर हमले को तेज करने का निर्णय लिया और कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आन्दोलन शुरू करेगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों, पार्टी के विधायक दल के नेताओं और प्रदेशाध्यक्षों की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई.   यह बैठक इस साल के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम में होनेवाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी. बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बैठक में "चुनावी राज्यों में राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा की गई."

PM मोदी को राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर दी बहस की चुनौती, BJP ने दिया यह जवाब...

उन्होंने बताया कि इस बैठक में मोदी सरकार द्वारा फ्रांस से लड़ाकू विमान खरीदने के लिए किए गए राफेल सौदे पर भी चर्चा हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि इस सौदे से सरकारी खजाने को 41,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 'भ्रष्टाचार का खेल, राफेल' को उजागर करने के लिए एक आंदोलन शुरू करेगी.

राफेल अनुबंध फ्रांसीसी कंपनी के साथ, रक्षा मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं : रिलायंस डिफेंस

सुरजेवाला ने कहा, "यह फैसला किया गया कि मोदी सरकार के घोटालों को, खासतौर से राफेल घोटाले को देश के लोगों के बीच ले जाया जाएगा. अगले 30 दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला और राज्य स्तरीय प्रदर्शन करेंगे." उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल सौदे का एक ठेका सरकारी कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. से 'छीन कर' निजी कंपनी को दे दिया गया. (इनपुट आईएएनएस)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Congress, Rafale Deal, Modi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com