कर्नाटक के एम एम हिल्स वन्य क्षेत्र में एक ही दिन यानी गुरुवार (26 जून) को एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई. एक मादा बाघिन और उसके चार शावकों के शव जंगल में मृत अवस्था में पाए गए, जिससे पूरे वन्यजीव संरक्षण तंत्र में हलचल मच गई है. शवों को मीन्यम सेक्शन में पाया गया, जो हूग्यम रेंज के अंतर्गत आता है जो कि चामराजनगर के एम एम हिल्स वाइल्डलाइफ सेंचुरी में है. पास ही एक मरी हुई गाय भी मिली, जिससे जहर दिए जाने की आशंका और भी प्रबल हो गई है. प्रारंभिक जांच में वन अधिकारियों ने इसे संभावित विषाक्तता (poisoning) का मामला बताया है, लेकिन स्थिति की पूरी सच्चाई जानने के लिए उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है.
कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने घटना को ‘बेहद दुखद और अस्वीकार्य' बताया. उन्होंने कहा कि बाघ संरक्षण के लिए विख्यात राज्य में एक ही दिन में चार बाघों की अप्राकृतिक मृत्यु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने तत्काल PCCF (प्रमुख मुख्य वन संरक्षक) के नेतृत्व में एक टीम गठित कर स्थल जांच करने का निर्देश दिया है. यदि यह मामला स्टाफ की लापरवाही का है तो उन पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा. और यदि विषाक्तता या करंट लगने से मौत हुई है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट 3 दिन के भीतर सौंपने का आदेश दिया गया है. कर्नाटक में 563 बाघ हैं, जिससे यह देश में दूसरे स्थान पर आता है. यहां के बांदीपुर, नागरहोले और बीआरटी टाइगर रिज़र्व जैसे इलाके बाघों के लिए सुरक्षित माने जाते हैं. मगर एक ही दिन में इतने बाघों की मौत से इन संरक्षित क्षेत्रों की निगरानी प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना न केवल सुरक्षा तंत्र में खामी की ओर इशारा करती है, बल्कि यह मानव-वन्यजीव संघर्ष, शिकार, या बीमारियों के खतरे को भी दर्शाती है. खासतौर पर मानसून के मौसम में जब जंगली जानवर इंसानी बस्तियों के नज़दीक आते हैं.सरकार ने प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, ड्रोन सर्विलांस और स्वास्थ्य परीक्षण जैसे उपायों को तेज़ करने का निर्णय लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं