दुर्गम इलाके और खराब मौसम में घुसपैठ रोकना सेना के लिए हमेशा से चुनौती रही है. ऐसे ही एक खतरनाक ऑपरेशन को सेना ने केरन सेक्टर में अंजाम दिया. एक अप्रैल को सेना को एलओसी के पास आतंकियों के घुसपैठ के निशान मिले. पाक सेना की मदद से आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की. सेना को जैसे खबर मिली तो आतंकियों के तलाश का ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. उसी दिन सेना का आतंकियों का मुठभेड़ हुआ, लेकिन आतंकी भाग निकले पर पांच बैग मिले.
अतिरिक्त जवान की मदद से इलाके की घेराबंदी की गई. तीन अप्रैल को फिर से निशान मिले. चार अप्रैल को शाम छह बजे भी निशान मिले. मुश्किल हालात और बर्फबारी को देखते हुए चार पैरा कंमाडो और एक जेसीओ को हेलीकॉप्टर से उतारा गया जहां से घुसपैठ की खबर मिली थी. रविवार को सुबह बर्फ पर आतंकियों के पैरों के निशान मिले. उसका पीछा करते हुए ये आगे बढ़े, तभी इनका आमना सामना आतंकियों के साथ हो गया. आमने-सामने की लड़ाई में प्वाइंट ब्लैंक रेंज से पांचों आतंकी मारे गए और साथ में पांचों जवान भी शहीद हो गए.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
जो जवान शहीद हुए उनमें हिमाचल प्रदेश के संजीव कुमार (सुबेदार) उत्तराखंड के देवेंद्र सिंह (हवलदार), हिमाचल प्रदेश के बाल कृष्ण (सिपाही), उत्तराखंड के अमित कुमार (सिपाही) और राजस्थान के छत्रपाल सिंह (सिपाही) शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं