विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2021

जम्मू-कश्मीर: LOC के पास लैंडमाइन विस्फोट में 2 सैनिक शहीद, तीन जख्मी

पिछले तीन सप्ताह से नौशेरा सेक्टर में सेना का अभियान चल रहा है.यह पिछले 18 वर्षों में इस क्षेत्र में सबसे लंबा आतंकवाद विरोधी अभियान है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो की मौत हुई है, जबकि तीन घायल हुए हैं
श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा-सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी के पास शनिवार को लैंडमाइन विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एलओसी के पास लगी लैंडमाइन पर गश्त करते हुए सेना के जवानों के कदम रखने से धमाका हुआ, जिसमें एक ऑफिसर और एक सैनिक शहीद हो गए. सूचना मिलते ही अन्य सैनिक मौके पर पहुंचे और घायलों को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया. जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो की मौत हुई है, जबकि तीन घायल हुए हैं. 

पाकिस्तान जनरल का बेटा दोषी करार, सेना प्रमुख को कहा था इस्तीफा देने के लिए : रिपोर्ट

जम्मू क्षेत्र क्षेत्र के एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, "नौशेरा सेक्टर में एरिया में पैट्रोलिंग के दौरान एक माइन विस्फोट हुआ, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई. घायल हुए अन्यों सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

प्रवक्ता ने बताया कि लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और सिपाही मंजीत बहादुर काफी बहादुर व कर्मठ थे, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है. देश और भारतीय सेना दोनों बहादुर जवानों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगी. लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार बिहार के बेगूसराय के निवासी थे, जबकि सिपाही मंजीत सिंह सिरवेवाला, भटिंडा, पंजाब के रहने वाले थे.

एक दिन भारत के पास समूचा कश्मीर होगा : पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख

बता दें कि कुछ दिनों पहले आतंकी हमले में दो अफसरों समेत नौ सैनिक शहीद हो गए थे. माना जा रहा है कि आतंकी पुंछ के जंगलों में छिपे हुए हैं. जिसके चलते पिछले तीन सप्ताह से नौशेरा सेक्टर में सेना का अभियान चल रहा है. नौशेरा सेक्टर राजौरी जिले के अंतर्गत आता है, जो जम्मू में पीरपंजाल क्षेत्र का हिस्सा है. यह पिछले 18 वर्षों में इस क्षेत्र में सबसे लंबा आतंकवाद विरोधी अभियान है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुलवामा के सीआरपीएफ कैंप में रात गुजारेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Indian Army, Landmine Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com