विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2018

गोवा में कांग्रेस को झटका, अमित शाह से मुलाकात के बाद 2 विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान किया

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की खराब सेहत के बीच इस समय बड़ी खबर आ रही है.  गोवा कांग्रेस के दो विधायक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे हैं.

गोवा में कांग्रेस को झटका, अमित शाह से मुलाकात के बाद 2 विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान किया
कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं.
  • अमित शाह से मिलने पहुंचे थे दोनों विधायक
  • मुलाकात के बाद पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा की
  • कहा- आने वाले दिनों में और विधायक भाजपा ज्वाइन करेंगे
नई दिल्ली:

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की खराब सेहत के बीच इस समय बड़ी खबर आ रही है.  गोवा कांग्रेस के दो विधायक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के विधायक दयानंद सोपते और सुभाष शिरोडकर आज सुबह केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक के साथ दिल्ली आए थे. मुलाकात के बाद सुभाष शिरोडकर ने कहा कि हम लोग भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में 2-3 और विधायक भाजपा ज्वाइन करेंगे. आपको बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Health) को डॉक्टरों ने एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है. दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे पर्रिकर को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था. 
 

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक बोले- दशहरे के बाद कई विभाग छोड़ सकते हैं मनोहर पर्रिकर 

VIDEO: गोवा में पर्रिकर की जगह नाइक?

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa, Congress MLAs, Amit Shah, Manohar Parrikar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com