पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास गतिरोध के बाकी स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए भारत और चीन के बीच उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता का अगला दौर अगले सप्ताह होने की संभावना है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों ने 13वें दौर की सैन्य वार्ता की तैयारियों के तहत विवरण का आदान-प्रदान किया है ताकि गतिरोध के बाकी स्थानों पर तनाव खत्म करने पर जोर दिया जा सके. सैन्य सूत्रों ने कहा कि कोर कमांडर स्तर की वार्ता के अगले दौर में हॉट स्प्रिंग्स और कुछ अन्य क्षेत्रों से सैनिकों को पीछे हटाने पर चर्चा होने की उम्मीद है.
एक सूत्र ने कहा, ‘‘अगले तीन-चार दिनों में वार्ता की तारीख और स्थान पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.'' अधिकारियों ने बताया कि वार्ता अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है. शुक्रवार से पूर्वी लद्दाख की दो दिवसीय यात्रा करने वाले सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने जमीनी स्थिति की व्यापक समीक्षा के बाद कहा कि भारतीय सैनिक पूर्वी लद्दाख में किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए ‘‘हर संभव तरीके'' से तैयार हैं. पूर्वी लद्दाख के दौरे के समापन के बाद जनरल नरवणे ने कहा, ‘‘मैं हमेशा अग्रिम क्षेत्रों में जाने की कोशिश करता हूं ताकि मैं खुद स्थिति देख सकूं. मुझे बहुत खुशी है कि हमारे सैनिक हर संभव तरीके से पूरी तरह तैयार हैं.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक अलग घटनाक्रम में, सेना ने अपनी युद्धक क्षमताओं को और बढ़ाने के उपायों के तहत पूर्वी लद्दाख में के9-वज्र 155 मिमी हॉवित्जर को तैनात किया है. अधिकारियों के अनुसार, सेना प्रमुख ने पूर्वी लद्दाख में कई अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और अपनी यात्रा के दौरान भारत की अभियानगत तैयारियों की व्यापक समीक्षा की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं