एक 21 वर्षीय महिला ने संकेत में बताया था कि दिल्ली के पास गुरुग्राम (Gurugram) में फोर्टिस अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में पिछले सप्ताह उसके साथ बलात्कार किया गया था. पुलिस ने आज कहा कि उसका यौन उत्पीड़न नहीं किया गया था. महिला ने उसके साथ दुष्कर्म (Rape) होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस उस आरोपी की तलाश में जुटी थी, जिसे महिला अस्पताल कर्मी बता रही थी. पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिस ने कहा- जैसे ही महिला की हालत में सुधार हुआ तो उसने पुलिस को बयान दिया, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए और अस्पताल के कर्मचारियों से बात करने पर पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार नहीं हुआ था.
पुलिस ने पहले बताया था कि टीबी से ग्रसित 21 साल की पीड़िता का कथित तौर पर पिछले हफ्ते दुष्कर्म हुआ था, जब वह गुड़गांव के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थी. मरीज ने दुष्कर्म की जानकारी एक कागज में लिखकर और इशारों के जरिए अपने पिता को मंगलवार को दी थी. छह दिन बाद होश में आने पर उसने जानकारी दी थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शहर के सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, महिला जब 21 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती की गई थी तो उसे नाजुक हालत के कारण वेंटीलेटर पर रखा गया था. अस्पताल लाए जाने के दौरान उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.
पीड़िता के पिता ने बताया था कि दुष्कर्म की घटना 21 से 27 अक्तूबर के बीच हुई. पीड़िता के परिवार ने महिला का मेडिकल चेकअप किसी सरकारी अस्पताल में कराए जाने की गुजारिश भी पुलिस से की थी. शिकायत के बाद पुलिस जब पीड़िता का बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वह अभी बातचीत करने लायक स्थिति में नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं