विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2013

दिल्ली : मॉल से कूदकर महिला ने जान दी, नीचे खड़ा शख्स घायल

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में वेस्टएंड मॉल की 12वीं मंजिल से कथित रूप से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। इस दौरान एक व्यक्ति भी घायल हो गया, जिस पर महिला गिरी थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के एक मॉल की 12वीं मंजिल से कथित रूप से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। इस दौरान एक व्यक्ति भी घायल हो गया, जिस पर महिला गिरी थी। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। घटना दिन के लगभग 11 बजे हुई, जब जनकपुरी इलाके के वेस्टएंड मॉल से 24-वर्षीय महिला कूदने के बाद एक व्यक्ति के ऊपर गिर गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, मृतक महिला की पहचान रोहिणी की चंचल शर्मा और घायल व्यक्ति की सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो मॉल में स्थित दुकान का कर्मचारी है। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। महिला को मृत घोषित कर दिया गया। सुनील की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला की खुदकुशी के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मॉल से कूदी महिला, दिल्ली में खुदकुशी, मॉल से कूदकर खुदकुशी, जनकपुरी, वेस्टएंड मॉल, Woman Commits Suicide, Westend Mall, Woman Jumps From Mall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com